दिवाली में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर सूट
अक्टूबर 21, 2026
05 Jan 2026
अगर आप जा रहे हैं Uttarakhand, तो एक बार इन ट्रेकिंग ट्रेल्स का जरूर करें दौरा.
केदारकंठा ट्रेक
‘विंटर ट्रेक्स की क्वीन’ कहे जाने वाला केदारकंठा ट्रेक 12,500 फीट की ऊंचाई पर है. यहां हल्की चढ़ाई, देवदार और चीड़ के जंगल और बर्फ से ढके हिमालय के शानदार नज़ारे मिलते हैं.
ब्रह्मताल ट्रेक
12,200 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये स्नो ट्रेक अपनी जमी हुई झील, त्रिशूल और नंदा घुंटी पर्वत के नज़ारों के लिए मशहूर है. चमोली जिले का ये ट्रेल आपको परियों की कहानी जैसी दुनिया में ले जाएगा.
डोडीताल ट्रेक
माना जाता है कि डोडीताल भगवान गणेश का जन्मस्थल है. 10,847 फीट की ऊंचाई वाला ये ट्रेक शांति और आध्यात्मिकता से भरी एक खूबसूरत जगह है.
हर की दून ट्रेक
‘देवताओं की घाटी’ के नाम से मशहूर हर की दून ट्रेक 11,699 फीट की ऊंचाई पर है. उत्तरकाशी के गोविंद नेशनल पार्क में मौजूद ये ट्रेक गांवों, घास के मैदानों और ग्लेशियल नदियों से होकर गुजरता है.
नाग टिब्बा ट्रेक
कम समय में ट्रेकिंग का मज़ा लेना हो तो नाग टिब्बा एक बढ़िया ऑप्शन है. 9,915 फीट की ऊंचाई पर ये ट्रेक वीकेंड गेटवे के लिए परफेक्ट है. रास्ते में घने जंगल, खुले मैदान और पहाड़ी गांव मिलते हैं.
5 जरूरी टिप्स
हर ट्रेक सबके लिए नहीं होता. इसलिए ऊंचाई, मौसम और रास्तों की जानकारी पहले से लें. इसके अलावा ट्रेकिंग के लिए हल्के, कंफर्टेबल और लेयरिंग वाले कपड़े चुनें. सबसे जरूरी अच्छे ट्रेकिंग शूज़ साथ ले जाना ना भूलें.
अक्टूबर 21, 2026
अक्टूबर 20, 2026
अक्टूबर 19, 2026
अक्टूबर 18, 2026
अक्टूबर 16, 2026
अक्टूबर 15, 2026
अक्टूबर 13, 2026
अक्टूबर 12, 2026
अक्टूबर 10, 2026
अक्टूबर 8, 2026
अक्टूबर 7, 2026
अक्टूबर 6, 2026