Jammu Kashmir Operation Mahadev: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया जिसकी जानकारी चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर दी.
Jammu Kashmir Operation Mahadev: सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दाचीगाम के पास हरवान के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने X पर पोस्ट किया, “तीन आतंकवादियों को भीषण गोलीबारी में मार गिराया गया है. अभियान जारी है.” हम ये है कि आतंकियों को ढेर करने वाले इस ऑपरेशन का नाम ‘महादेव’ रखा गया है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है.
पहलगाम हमले का बदला
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के दोषियों का पता लगाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. पिछले महीने मिली खुफिया सूचनाओं से पता चला था कि आतंकवादी दाचीगाम इलाके की ओर बढ़ सकते हैं, जो श्रीनगर शहर के केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर है. हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल के हमले में शामिल थे या नहीं.
सुबह शुरू किया अभियान
सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे, तभी दूर से दो राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी. इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया, जिसके बाद तीन आतंकवादी मारे गए.
ये भी पढ़ें- विपक्ष का हंगामा: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, केंद्र ने लगाया विश्वासघात का आरोप
खबर अपडेट की जा रही है…
