Karnataka News : कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में 58 स्टूडेंट्स को फूड पॉइजनिंग के शक में अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां पर 20 छात्रों में इस तरह के लक्षण मिले और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया.
Karnataka News : कर्नाटक के बीदर जिले में जमालपुरा सरकारी प्राथमिक स्कूल से हैरान करने देने वाली खबर सामने आई. यहां पर करीब 20 बच्चों को मिड-डे मील खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस बारे में बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जो औराद तालुक के जमालपुरा सरकारी प्राइमरी स्कूल से संबंधित है. अधिकारियों के मुताबिक, सांभर, चावल और दूसरी चीजों वाले मिड-डे मील खाने के बाद कुछ स्टूडेंट्स को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई थी. साथ ही कई बच्चों को उल्टी और दस्त भी लग गए थे.
58 स्टूडेंट्स को ले जाया गया अस्पताल
फूड पॉइजनिंग का शक होने के बाद स्कूल के टीचर्स ने तुरंत 58 छात्रों को औराद तालुक के अस्पताल में लेकर गए. उन्हें डॉक्टरों की तरफ से दवाइयां दी गईं. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उनमें से सिर्फ 20 बच्चों में उस तरह के लक्षण दिखाई दिए. इसके बाद 20 बच्चों को अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया और अब वह सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. उन्हें दोपहर का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग होने का शक है. बताया जा रहा है कि अभी भी 5-6 स्टूडेंट्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं.
स्टूडेंट्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर का खाना खाने के बाद टीचर को फूड पॉइजनिंग का शक था और इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. फिलहाल जो स्टूडेंट्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और इसके बाद उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी. वहीं, बीदर की डिप्टी कमिश्नर शिल्पा शर्मा ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि बच्चे फिलहाल के लिए ठीक हैं. परोसे गए खाने के सैंपल ले लिए गए हैं और उन्हें टेस्ट के लिए लैब भेज दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह घटना उस वक्त सामने आई जब कुछ दिन पहले ही स्थानीय न्यायाधीश ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. सर्वे के दौरान न्यायाधीश ने स्कूल के वार्डन और प्रशासन को स्वच्छता एवं प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई थी. इसके बावजूद स्कूल से ऐसी घटनाएं सामने आईं. स्थानीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि छात्रों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा. जिला प्रशासन ने मामले की जांच आदेश दे दिए हैं और जल्द से जल्द से इसकी रिपोर्ट भी मांगी है.
यह भी पढ़ें- लीबिया के तानाशाह गद्दाफी के बेटे की हत्या, आधी रात को घर में घुसकर मारी गोली, पिता ने 40 साल किया था राज
News Source: PTI
