Home Latest News & Updates Trade Deal का Stock Market पर असर, Sensex-Nifty में रौनक, IT शेयर्स ने बढ़ाई टेंशन

Trade Deal का Stock Market पर असर, Sensex-Nifty में रौनक, IT शेयर्स ने बढ़ाई टेंशन

by Preeti Pal
0 comment
भारत-अमेरिका की Trade Deal का Stock Market पर असर, Sensex-Nifty में लौटी रौनक, पर IT शेयर्स ने बढ़ाई टेंशन

Stock Market Live: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद इंडियन शेयर मार्केट में रौनक लौट आई है. मंगलवार को शानदार उछाल के बाद बुधवार की सुबह भी इन्वेस्टर्स के लिए बढ़िया रही.

4 February, 2026

शेयर मार्केट में इन दिनों काफी हलचल है. बुधवार की सुबह इन्वेस्टर्स के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई. पिछले दिनों की जबरदस्त तेजी को बरकरार रखते हुए शेयर बाजार के बड़े इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी ने आज फिर बढ़त के साथ शुरुआत की. इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील और फॉरेन इन्वेस्टर्स का इंडियन मार्केट में वापस आना है.

सेंसेक्स और निफ्टी

बुधवार की सुबह कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 68.49 अंक चढ़कर 83,816.96 पर पहुंच गया. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 51.90 अंकों की मजबूती के साथ 25,779.45 पर कारोबार करता नजर आया. हालांकि, बाजार में ये तेजी और भी ज्यादा हो सकती थी, लेकिन आईटी सेक्टर के शेयर्स में आई भारी गिरावट ने बाजार की रफ्तार पर थोड़ी लगाम लगा दी.


यह भी पढ़ेंः टैक्सपेयर्स ध्यान दें! 1 अप्रैल से लागू होगा नया Income Tax Act, आसान भाषा में जानें क्या कुछ बदला

इन शेयर्स ने मारी बाजी

अगर हम फायदे में रहने वाली कंपनियों की बात करें, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखी गई. वहीं, आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियां जैसे इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में 5-5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स की चिंता थोड़ी बढ़ी है.

ट्रेड डील का कनेक्शन

हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ी डील हुई है. इसमें अमेरिका भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने पर सहमत हो गया है. ये खबर इंडियन शेयर मार्केट के लिए किसी बूस्टर डोज से कम नहीं है. वैसे भी अमेरिका ने पिछले साल से ही भारतीय एक्सपोर्ट पर हैवी टैक्स लगा रखे थे. अब इस नई डील से भारत के बिजनेस में पॉजिटिविटी दिख रही है.

फॉरेन इन्वेस्टर्स का भरोसा

आंकड़ों की मानें तो फॉरेन इन्वेस्टर्स ने मंगलवार को बाजार में करीब 5,236.28 करोड़ रुपये की खरीदारी की. उनके साथ ही इंडियन इन्वेस्टर्स ने भी 1,014.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. अब शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रेड डील की खुशी तो है, लेकिन अमेरिकी बाजार में आईटी शेयरों की बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है. यानी ये कहा जा सकता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक पॉजिटिव माहौल बना हुआ है, बस आईटी सेक्टर की चाल पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.

News Source: Press Trust of India (PTI)

 यह भी पढ़ेंः India-America की दोस्ती ने मचाया Share Market में धमाल, Sensex-Nifty में जबरदस्त उछाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?