Home Latest News & Updates 1 साल बाद मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, आज शाम सीएम पद की शपथ लेंगे वाई खेमचंद सिंह

1 साल बाद मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, आज शाम सीएम पद की शपथ लेंगे वाई खेमचंद सिंह

by Neha Singh
0 comment
Manipur President Rule

Manipur President Rule: बुधवार को मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है. बीजेपी विधायक वाई खेमचंद सिंह आज शाम को सीएम पद की शपथ लेंगे.

4 February, 2026

मणिपुर अपनी नई सरकार के लिए तैयार है. बुधवार को राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया. यह कदम पूर्वोत्तर राज्य में नई सरकार बनने से कुछ घंटे पहले उठाया गया है. मणिपुर में NDA विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह नए मुख्यमंत्री बनेंगे. राष्ट्रपति द्वारा जारी एक घोषणा में कहा गया है, “संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को उक्त अनुच्छेद के तहत मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से रद्द करती हूं.”

आज सीएम पद की शपथ लेंगे वाई. खेमचंद सिंह

मणिपुर भाजपा ने जानकारी दी है कि NDA विधायक दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह बुधवार शाम 6 बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह इम्फाल के लोक भवन में होगा, जहां सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में 62 वर्षीय खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया, जो मैतई समुदाय से हैं. इसी के साथ मणिपुर सरकार में महिला कुकी नेता और पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है, जो कुकी समुदाय से आती हैं. यानी इस बार कुकी और मैतई दोनों मिलकर मणिपुर सरकार चलाएंगे.

पिछले साल लगा था राष्ट्रपति शासन

बता दें, मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था. 2027 तक चलने वाली 60 सदस्यों वाली विधानसभा राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद निलंबित कर दी गई थी. राष्ट्रपति शासन पिछले साल 9 फरवरी को बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के इस्तीफे के बाद लगाया गया था, जिससे पहले मैतेई और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक जातीय हिंसा हुई थी. यह हिंसा मई 2023 में पहाड़ी जिलों में मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में ‘ट्राइबल सॉलिडेरिटी मार्च’ आयोजित होने के बाद शुरू हुई थी. हिंसा के दौरान कम से कम 260 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग विस्थापित हुए.

मौजूदा राजनीतिक हालात

मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है. 60 सदस्यों वाली विधानसभा राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद निलंबित कर दी गई थी. फिलहाल, मणिपुर में 37 बीजेपी विधायक हैं. शुरुआत में, 2022 के विधानसभा चुनावों में 32 बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. JD(U) ने छह सीटें जीती थीं, और उसके पांच विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे. अन्य में, छह NPP से, पांच NPF से, पांच कांग्रेस से, दो कुकी पीपल्स अलायंस से, एक जनता दल (यूनाइटेड) से और तीन निर्दलीय हैं. एक मौजूदा विधायक की मौत के बाद एक सीट खाली है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- ‘देखो, एक गद्दार यही से गुजर रहा…’ केंद्रीय राज्य मंत्री और राहुल गांधी के बीच हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?