T20 World Cup : टी-20 विश्व कप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. इस दौरान जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया और टीम ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार मुकाबला जीता है.
T20 World Cup : आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखा गया. जिम्बाब्वे ने 19वें मुकाबले में 2021 की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस हैरानी भरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर 2 गंवाकर 169 रन बनाए. जवाब ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई. वहीं, जिम्बाब्वे की तरफ से तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी 17 रन देकर 4 विकेट और ब्रैड इवांस 23 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया. जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद चारों तरफ चर्चाओं को बाजार गर्म हो गया है और उसकी हर जगह तारीफ हो रही है.
जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 में दूसरी जीत है. इससे पहले जिम्बाब्वे ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था. दोनों के बीच में चार बार आमना-सामना हुआ है. इसमें से 2 बार ऑस्ट्रेलिया और 2 बार जिम्बाब्वे जीती है. सिकंदर रजा की टीम का टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हंड्रेड परसेंट जीत का रिकॉर्ड रहा है.
29 रनों पर ही गंवा दिए थे 4 विकेट
आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी का 19वां मुकाबला कोलंबो केआर प्रेमदासा में खेला गया. जिम्बाब्वे के बनाए गए 169 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही. जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और ट्रेविस हेड के रूप में 29 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए. हालांकि, इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने मिलकर पारी को कुछ देर के लिए संभाला रखा. दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी की. जब तक ये दोनों की जोड़ी पिच पर टिकी रही, तब तक लगा कि कंगारु इस मैच को इतनी आसानी से नहीं जाने देंगे.
रयाल बर्ल ने तोड़ी साझेदारी
इसी बीच रयाल बर्ल ने मैक्सवेल की पारी को 31 रनों पर रोक दिया और दोनों बल्लेबाजी की शानदार साझेदारी को तोड़ने का काम किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी का पूरी तरह से बिखरना शुरू हो गया. मार्कस स्टोइनिस और बेन ड्वारशुइस दोनों ने 6 रन बना पाए. रेनशॉ भी 44 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए और उनके रूप में ऑस्ट्रेलिया को ये आठवां झटका लगा था. इसके बाद एडम जम्पा दो रन बनाकर आउट हो गए.
आपको बताते चलें कि जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बोर्ड पर लगा दिए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इस दौरान जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में 64 रनों की बहुत धैर्य भरी पारी खेली. साथ ही कंगारुओं की तरफ से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया.
यह भी पढ़ें- ’10 लाख रुपये जमा कर दें…’ मानहानि मामले में कोर्ट ने दिया धोनी को आदेश, जानें पूरा मामला
News Source: Press Trust of India (PTI)
