Home Latest News & Updates कौन है CSK की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार! आउट होने के बाद भी किया DRS बर्बाद; जानें पूरी कहानी

कौन है CSK की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार! आउट होने के बाद भी किया DRS बर्बाद; जानें पूरी कहानी

by Sachin Kumar
0 comment
IPL 2026 most responsible CSK defeat

Chennai Super Kings : सीएसके के खिलाफ आरआर ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस दौरान CSK का रन रेट काफी गिर गया और हार का जिम्मेदार इस खिलाड़ी को बताया जा रहा है.

Chennai Super Kings : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत इस सीजन में ज्यादा खास नहीं रही. टीम को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और ये टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं बताए जा रहे हैं. साथ ही टीम का नेट रन रेट भी काफी नीचे गिर गया. हालांकि, इस हार के लिए पूरी टीम जिम्मेदार है, लेकिन अब सवाल खड़ा हो रहा है कि इसमें सबसे भूमिका किस खिलाड़ी की रही. इस एक खिलाड़ी ने मैदान पर रन तो नहीं बनाए लेकिन टीम का एक डीआरएस बर्बाद कर दिया.

संजू सैमसन की खास नहीं रही शुरुआत

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरीं. संजू सैमसन राजस्थान से अब सीएसके में शामिल हो गए हैं और रुतुराज तो पहले से ही पारी का आगाज करते हुए आए हैं. सीएसके का पहला विकेट तो 14 रन पर ही गिर गया था और संजू सैमसन इस मैच में 6 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए. इसके बाद खुद कप्तान रुतुराज गायकवाड भी 6 रन बनाकर आउट हो गए और टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन पर पहुंच गया. इसी बीच तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे आयुष म्हात्रे और उन्होंने ऐसा कारनामा करके दिखाया कि उसकी किसी को भी जरा सी उम्मीद नहीं थी. म्हात्रे पहले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन की तरफ चल दिए.

टीम का हुआ DRS बर्बाद

आयुष म्हात्रे आउट होने के बाद भी ये मानने के लिए तैयार नहीं थे कि वे आउट हुए हैं. उन्होंने डीआरएस ले लिया और रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले के बाहरी हिस्से को छूकर सीधे विकेट कीपर ध्रुव जुरेल के ग्लेब्स में पहुंच गई. साथ ही जब गेंद और बल्ले का संपर्क होता है तो सबसे पहले बल्लेबाज को ही पता होता है कि क्या हुआ है. लेकिन आयुष को पता ही नहीं चला ये बात लोगों को हैरान कर रही है. हालांकि, आयुष बीते कुछ सालों से विभिन्न जगहों पर क्रिकेट खेल रहे हैं और भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. इसके बाद भी वह ऐसी गलती कैसे कर सकते हैं, ये बात क्रिकेट फैंस पचा नहीं पा रहे हैं. म्हात्रे डक आउट होकर तो पवेलियन चले गए लेकिन इसी बीच उन्होंने टीम का एक डीआरएस और बर्बाद कर दिया.

दो प्लेयर्स के आउट होने पर चौंके लोग

कप्तान रुतुराज गायकवाड आउट हुए थे, तब टीम का स्कोर मात्र 19 रन था और इसके बाद म्हात्रे आउट हुए तो उस वक्त भी टीम का स्कोर 19 रन पर ही था. इसका मतलब है कि एक ही स्कोर पर दो बल्लेबाज आउट हो गए. इससे अब समझा जा सकता है कि आयुष म्हात्रे टीम को कैसी परिस्थिति में छोड़कर गए. अगर आयुष टीम के लिए कुछ रन बनाते तो आने वाले खिलाड़ियों को मौका होता कि वह तेजी से स्कोर बोर्ड को आगे की तरफ खींचे. लेकिन लगातार दो विकेट गिरने से टीम को भारी झटका लगा और इसका असर सीधा मैच पर भी देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- SRH के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, शोएब मलिक को छोड़ा पीछे; जानें मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?