Home Top News वैलेंटाइन डे पर पहरा: क्रांति सेना का ऐलान- ‘जहां मिलेंगे बंटी-बबली, वहां तोड़ेंगे हड्डी-पसली’

वैलेंटाइन डे पर पहरा: क्रांति सेना का ऐलान- ‘जहां मिलेंगे बंटी-बबली, वहां तोड़ेंगे हड्डी-पसली’

by Live Times
0 comment
वैलेंटाइन डे पर मुजफ्फरनगर में पहरा: क्रांति सेना का ऐलान- 'जहां मिलेंगे बंटी-बबली, वहां तोड़ेंगे हड्डी-पसली'

Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर प्यार करने वाले जोडो़ं की खैर नहीं है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्यार करने वालों पर धर्म के ठेकेदारों की नजर है. 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को क्रांति सेना प्रेमी जोडों को लठों से सबक सिखाएगी.

  • मुज़फ्फरनगर से आशुतोष मिश्रा

Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर प्यार करने वाले जोडो़ं की खैर नहीं है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्यार करने वालों पर धर्म के ठेकेदारों की नजर है. 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को क्रांति सेना प्रेमी जोडों को लठों से सबक सिखाएगी. क्रांति सेना कार्यालय पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लठों का पूजन किया. वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को क्रांति सेना ने चेतावनी दी है कि जहां मिलेंगे बंटी-बबली तो तोड़ देंगे हड्डी पसली. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को लेकर मोहब्बत करने वालों पर एक बार फिर से धर्म के ठेकेदारों का पहरा बैठ गया है. जिसके चलते नगर के महावीर चौक पर स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर लठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. आपको बता दे कि ये लठ पूजन क्रांति सेना की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया था. इस लठ पूजन के माध्यम से इन कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे वाले दिन प्यार करने वालों को सख्त चेतावनी दी है.

लठ से सिखाएंगी सबक

क्रांति सेना का साफ़तौर पर कहना है कि उन्होंने सभी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को सूचना देकर पहले ही चेता दिया है कि अगर 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे को लेकर कोई भी प्रेमी जोड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में उनके संस्थानों पर पाया गया तो क्रांति सेना की महिलाएं इन लठों से उन प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने का काम करेंगी. ये लोग पकड़े गए प्रेमी जोड़े को गंजा कर पूरे शहर में घुमाएंगी. इन कार्यकर्ताओं ने सीधे-सीधे इन होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को ये बताया है कि अगर ऐसी अवस्था में कोई प्रेमी जोड़ा उनके होटल या रेस्टोरेंट से पकड़ा जाता है तो उसके साथ जो भी होगा उसका जिम्मेदार वे खुद होंगे या फिर यहां का जिला प्रशासन होगा. क्रांति सेना 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे पर नगर में कही भी अश्लीलता नहीं होने देगी. इस दौरान क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि शुक्रवार (13 फरवरी) को हमारे सभी वरिष्ठ पदाधिकारी क्रांति सेना के कार्यालय पर इकट्ठा हुए थे. हमने यहां पर लठ पूजन किया है.

सभी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को चेतावनी

कहा कि 14 तारीख में जो लोग किस डे, वेलेंटाइन डे ,रोज डे, चॉकलेट डे आदि मना रहे हैं, उन सब को रोकने के लिए आज हमने लठ पूजन का कार्यक्रम किया है. क्रांति सेना ने सभी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को जाकर लेटर भी दे दिया है. सबको चेतावनी भी दे दी है. अगर कोई प्रेमी जोड़ा संदिग्ध वहां पर मिला तो वहीं पर हम उसका इलाज कर देंगे और गंजा करके पूरे शहर में घूमा देंगे. यह प्रशासन की जिम्मेदारी होगी. शासन की जिम्मेदारी होगी. जब हमने पहले ही सबको चेतावनी दे दी है तब इसके बावजूद भी यह कार्यक्रम होता है तो हम वहां पर लठों से इलाज करेंगे. उनको गंजा कर पूरे शहर में घुमाया जाएगा ताकि लोगों को भी अकल आ जाए. क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि 14 तारीख को पुलवामा में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए. उनके लिए ब्लैक डे घोषित होना चाहिए. देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से यह निवेदन है कि 14 तारीख को वैलेंटाइन डे ना बनाकर इसको ब्लैक डे श्रद्धांजलि डे बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः खुद से करें इश्क का इजहार, Valentines Day पर क्यों करना किसी और का इंतजार?

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?