Home राज्यGujarat सूरत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में लगी भीषण आग, 4 महिलाएं समेत 5 की मौत; बचाव कार्य जारी

सूरत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में लगी भीषण आग, 4 महिलाएं समेत 5 की मौत; बचाव कार्य जारी

by Sachin Kumar
0 comment
Massive fire breaks out house Mithi Khadi Surat

Surat News : सूरत में एक घर में आग लगने से चार महिलाएं समेत पांच लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी कि लोगों को घर से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वह वहीं बेहोश हो गए.

Surat News : सूरत के लिंबायत इलाके में मीठी खाड़ी के पास एक घर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में चार महिलाएं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रसोई बनाते वक्त अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लग गया और इसके बाद आग लग गई जिसने भयानक रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि घर अंदर से किसी को भी घर के बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल दमकल विभाग को दी गई और वह मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने घर में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और सूरत के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया. हालांकि, डॉक्टर ने परिवार के पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया.

ये हैं मृतकों के नाम

  • शाहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष)
  • शबीना रमज़ान अली अंसारी (28)
  • परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19)
  • हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष)
  • शुभान रमज़ान अली अंसारी (4)

साड़ियों पर करते थे स्टिव लगाने का काम

जिस फ्लोर पर यह भयंकर आ लगी है उसमें महिलाएं साड़ियों पर डिजाइनिंग स्टिच का काम करती थीं. अचानक लगी आग घर में रखी साड़ियों और केमिकल तक पहुंच गई. इसके बाद आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया. सोशल मीडिया पर आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि आग से निकलने का वाला धुआं कितना खतरनाक है. साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग जब बाहर की तरफ आ रही है तो वह कितना भयानक रूप लेती जा रही है.

एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया

दमकल विभाग की टीम जब घर पहुंचीं तो उस वक्त घर के सदस्य मूर्छित होकर पड़े थे. सभी को एंबुलेंस के माध्यम से सूरत के अस्पताल में भर्ती कराया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा कहा जा रहा है कि मौत आग की चपेट में आने की वजह से नहीं हुई है बल्कि धुएं के कारण दम घुटने की वजह से हुई है. अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि मैं इस इलाके के लोगों से अपील करता हूं कि वह इतनी भारी मात्रा में साड़ियां अपने घरों में न रखें.

यह भी पढ़ें- पूजा के दौरान शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत और कई घायल हुए

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?