Home Latest News & Updates महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश: सिंगापुर से स्विट्जरलैंड तक के फूलों से सजी महाकाल की नगरी

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश: सिंगापुर से स्विट्जरलैंड तक के फूलों से सजी महाकाल की नगरी

by Live Times
0 comment
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश: सिंगापुर से स्विट्जरलैंड तक के फूलों से सजी महाकाल की नगरी

Mahashivratri: महाशिवरात्रि को लेकर मध्य प्रदेश शिवमय हो गया है. शिव की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि रविवार (15 फरवरी) को धूमधाम से मनाया जाएगा.

  • भोपाल से नितिन ठाकुर

Mahashivratri: महाशिवरात्रि को लेकर मध्य प्रदेश शिवमय हो गया है. शिव की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि रविवार (15 फरवरी) को धूमधाम से मनाया जाएगा. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को सात समंदर पार से आए आकर्षक फूलों से सजाया गया है. फूलों की खुशबू से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा है. शिव की भक्ति के लिए ओंकारेश्वर और भोजपुर में भी आस्था का सैलाब उमड़ेगा. आस्था का उल्लास और शिव की भक्ति महाशिवरात्रि महापर्व के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पूरी तरह तैयार है. रविवार को यानी 15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी, लेकिन उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इसकी रौनक अभी से देखते ही बन रही है. इस बार बाबा का दरबार किसी साधारण फूल से नहीं, बल्कि सात समंदर पार से मंगाए गए विदेशी फूलों से महक रहा है.

भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

बेंगलुरु से आए 200 से अधिक कलाकार दिन-रात मंदिर को सजाने में जुटे हैं. खास बात यह है कि सजावट के लिए 40 से अधिक प्रजातियों के फूल हवाई मार्ग से सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया से मंगाए गए हैं. नंदी हॉल से लेकर गर्भगृह तक हर कोना प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है. इस बार की थीम दक्षिण भारत के प्रसिद्ध नटराज मंदिर पर आधारित है. सब कुछ नेचुरल है और शनिवार शाम तक पूरा मंदिर एक अलौकिक रूप ले लेगा. उज्जैन से दूर नर्मदा किनारे बसे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचेंगे की उम्मीद है. प्रशासन ने नर्मदा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों से जगमगा दिया गया है. यहां शिव-पार्वती विवाह के उत्सव की धूम है.

शिवालय सज-धज कर तैयार

वहीं राजधानी भोपाल के पास स्थित भोजपुर के भोजेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि का उत्साह चरम पर है. दुनिया के सबसे विशाल शिवलिंगों में से एक भोजपुर मंदिर में जल अभिषेक के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. यहां होने वाला भोजपुर उत्सव श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भगवान शिव की भव्य आरती की जाएगी. चाहे उज्जैन के महाकाल हों, ओंकारेश्वर के स्वामी या भोजपुर के विशाल शिव, मध्य प्रदेश के ये तीनों प्रमुख शिवालय रविवार को शिवभक्तों के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हैं. आस्था के इस संगम में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि हर भक्त बाबा के दर्शन सुगमता से कर सके.

ये भी पढ़ेंः महाशिवरात्रि पर इन 8 चीजों से करें महादेव का अभिषेक, जानें इनका महत्व और जलाभिषेक मुहूर्त

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?