Home राज्यHaryana ‘झुनझुना पकड़ो और बजाते रहो…’ SDM का अपमान करने पर बुरे फंसे विधायक; मामला हुआ दर्ज

‘झुनझुना पकड़ो और बजाते रहो…’ SDM का अपमान करने पर बुरे फंसे विधायक; मामला हुआ दर्ज

by Live Times
0 comment
MLA Devendra Hans insulting Haryana SDM Pramesh Singh

Haryana News : हरियाणा में एक विधायक और SDM के बीच हुई बहस चर्चाओं में बनी हुई है. दरअसल, विधायक ने एसडीएम कार्यालय में जाकर अधिकारी को झुनझुना थमा दिया और अब इस मामले में MLA की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

हरियाणा से रवि कालीरमन की रिपोर्ट

Haryana News : हरियाणा के कैथल जिले की गुहला विधानसभा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. करीब एक महीना पहले एसडीएम कार्यालय में हुए एक विवाद ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है, जिसके चलते पुलिस ने विधायक और 4 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

MLA समर्थकों के साथ पहुंचे SDM ऑफिस

यह पूरा विवाद BDPO दफ्तर परिसर में हो रहे दुकानों के निर्माण को लेकर शुरू हुआ था, जिसका विरोध करने के लिए विधायक अपने समर्थकों के साथ SDM ऑफिस पहुंचे थे. घटना के दिन जब विधायक देवेंद्र हंस और SDM प्रमेश सिंह के बीच बातचीत शुरू हुई, तो देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. मामला यह है कि चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी तीखी बहस हुई. इसी दौरान विधायक ने अपना आपा खोते हुए एसडीएम को एक झुनझुना थमा दिया और तंज कसते हुए कहा कि इसे पकड़ो और बजाते रहो. विधायक के इस व्यवहार को SDM ने अपनी पद की गरिमा का अपमान माना और इसे सरकारी ड्यूटी में हस्तक्षेप करार दिया.

अधिकारी का अपमान, जुर्म करना है

वहीं, इस अपमान के बाद एसडीएम ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, जिस पर लंबी जांच के बाद अब कार्रवाई अमल में लाई गई है. गुहला के DSP कुलदीप बेनीवाल ने पुष्टि की है कि विधायक और 4 अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि करने, सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि किसी भी लोक सेवक को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना कानूनन अपराध है और इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

समर्थकों ने किया प्रशासन के फैसले का विरोध

विधायक के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद इलाके में राजनीतिक बहस तेज हो गई है. एक तरफ जहां पर प्रशासनिक अधिकारी इस कार्रवाई को सरकारी मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी बता रहे हैं. वहीं, विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह जनता की आवाज को दबाने का एक माध्यम है. फिलहाल के लिए पुलिस इस मामले की जांच काफी गहराई से कर रही है. इसके अलावा जब विधायक और SDM के बीच बहस हुई तो किन बातों पर चर्चा हुई और क्या इसमें पूर्व नियोजित साजिश थी इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- SIR: 3.26 करोड़ मतदाताओं में से 3.23 को नोटिस जारी, 13 हजार अधिकारी नियुक्त; वोटर्स को देना होगा प्रूफ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?