Home Top News विवादों में आईं मरियम नवाज, 10 अरब का खरीदा लग्जरी जेट; SM पर निकाला जनता ने गुस्सा!

विवादों में आईं मरियम नवाज, 10 अरब का खरीदा लग्जरी जेट; SM पर निकाला जनता ने गुस्सा!

by Live Times
0 comment
Pakistan Punjab CM Maryam Nawaz Gulfstream G500 Jet

Pakistan News : सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान एक नए मुद्दे के साथ चर्चाओं में आ गया है. बताया जा रहा है कि कंगाल पाकिस्तान के एक राज्य की मुख्यमंत्री ने एक शानदार जेट खरीदा है, जो विवादों में आ गया है.

  • नई दिल्ली से अरुण गंगवार की रिपोर्ट

पाकिस्तान ज्यादा अपने बदहाल आर्थिक स्थिति को लेकर सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की वजह चर्चाओं में आ गया है. पंजाब की मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 10 अरब रुपये में नया गल्फस्ट्रीम G-500 एयरक्राफ्ट खरीदा है. इसी बीच अब आम लोग पंजाब की सरकार की घनघोर आलोचना कर रहे हैं.

सरकार ने बताई ये वजह

अब यह मुद्दा गलियों से लेकर इस्लामाबाद की संसद तक, चर्चाओं में बना हुआ है. पंजाब सरकार ने ल्फस्ट्रीम G-500 के लिए भर्ती निकाली है और अब यह VIP उड़ान के लिए तैयार है. सरकार ने बताया कि यह जेट एयर पंजाब का हिस्सा होगा न कि मरियम का निजी प्लेन. यह मामला तब विवादों में आ गया जब पंजाब सरकार की ओर से Gulfstream G500 पर प्रशिक्षित पायलटों की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ. एविएशन ट्रैकिंग वेबसाइट्स और ओपन-सोर्स डेटा ने बताया कि यह विमान पहले अमेरिका में N144S रजिस्ट्रेशन के साथ उड़ान भर चुका है और अब VIP ऑपरेशंस के लिए तैयार किया जा रहा है.

आर्थिक संकट के बीच जेट खरीदना पड़ा भारी

पंजाब सरकार अब दावा कर रही है कि यह विमान एयर पंजाब का प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इसका मतलब साफ है कि इसको सरकारी कामकाज, आपातकालीन चिकित्सा उड़ान और आधिकारिक दौरों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन अब विपक्ष और सोशल मीडिया पर यूजर्स इसको सीधे तौर पर मरियम नवाज की प्राइवेट प्रॉपर्टी के रूप में जोड़ रही है. इसके अलावा लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक एक ही आवाज गूंज रही है कि जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो इतने महंगा जेट लेने की क्या जरूरत है?

IMF के सहारे खड़ा पाकिस्तान

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि पाकिस्तान महंगाई, कर्ज और बिजली संकट से लगातार जूझ रहा है. साथ ही देश की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के लोन पर टिकी हुई है. इसी बीच आम जनता का कहना है कि हम रिकॉर्ड महंगाई, बढ़ते टैक्स और बेरोजगारी से परेशान है इसके बाद भी इन लीडर्स को लग्जरी लाइफ जीनी है. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोगों ने मीम्स बनाकर लिखा कि ‘जनता को रोटी नहीं, CM को जेट चाहिए’, ‘हवा में महल, जमीन पर महंगाई’ और ‘शरीफ परिवार और लग्ज़री विमानों की विरासत’ है. आपको बताते चलें कि मरियम नवाज पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की बेटी हैं. शरिफ परिवार लंबे समय से सत्ता और संसाधनों के प्रतीक के रूप में देखा जाता रहा है. विपक्षी दल, खासकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) इसे शाही राजनीति का उदाहरण बता रही है. इमरान खान समर्थक सोशल मीडिया पर इसे ‘नई करप्शन स्टोरी’ कह रहे हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि यह व्यक्तिगत नहीं, संस्थागत संपत्ति है.

कैसा है यह हवाई महल?

Gulfstream G500 कोई साधारण विमान नहीं. यह दुनिया के सबसे आधुनिक बिजनेस जेट्स में गिना जाता है. साथ ही केबिन में 100 प्रतिशत फ्रेश एयर सिस्टम और कम केबिन प्रेशर टेक्नोलॉजी है, जिससे लंबी उड़ानों में भी यात्रियों को कम थकान होती है. LED मूड लाइटिंग, वुड फिनिश और प्राइवेट बेडरूम सूट इसे उड़ता हुआ फाइव-स्टार होटल बना देते हैं. नीचे पढ़िये क्या हैं जेट में खासियतें.

  • 19 यात्रियों की है क्षमता.
  • सोने 8 बेड की व्यवस्था.
  • 14 बड़ी ओवल खिड़कियां.
  • डाइनिंग और मीटिंग जोन.
  • गैली किचन.
  • हाई-स्पीड वाई-फाई और सैटेलाइट फोन.
  • स्पीड और सुरक्षा का संगम.

G500 दो Pratt & Whitney PW814GA इंजनों से लैस है

  • अधिकतम गति: Mach 0.925
  • रेंज: लगभग 8,300 किलोमीटर
  • फ्लाई-बाय-वायर कंट्रोल सिस्टम
  • टचस्क्रीन आधारित Symmetry फ्लाइट डेक

क्या हो सकता है राजनीतिक असर?

पाकिस्तान की राजनीति में प्रतीकवाद की अहम भूमिका रही है. लग्ज़री गाड़ियां, बड़े काफिले और अब एक हाई-एंड जेट है. ये सब विपक्ष के लिए हथियार बन सकते हैं. साथ ही कानूनी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. अगर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठे, तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है. वहीं, मरियम नवाज के लिए यह सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि राजनीतिक इमेज की भी परीक्षा है. क्या वे इसे ‘प्रशासनिक आवश्यकता’ के रूप में स्थापित कर पाएंगी या यह उनके खिलाफ जनभावना को और तेज करेगा?

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ प्रोफेशनल पहचान: MKITM ने खोले पर्यटन उद्योग के द्वार, डिप्लोमा के लिए प्रवेश शुरू

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?