Home Latest News & Updates ‘भारत को नहीं हराया…’ शादाब खान के बयान पर मचा घमासान, शाहीद अफरीदी ने कड़ी प्रतिक्रिया

‘भारत को नहीं हराया…’ शादाब खान के बयान पर मचा घमासान, शाहीद अफरीदी ने कड़ी प्रतिक्रिया

by Sachin Kumar
0 comment
Fatehpur Viral Video

T20 World Cup : भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना हो रही है. पूर्व पाक क्रिकेटर्स ने भी तीन खिलाड़ियों को बाहर बैठाने तक की सलाह दे डाली.

T20 World Cup : टी-20 विश्व कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए वर्तमान क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर के बीच जुबानी जंग चल रही है. मामला यह है कि शादाब खान ने पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ समेत पूर्व समेत दूसरे खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा था कि पूर्व खिलाड़ी वह नहीं कर पाए जो उन्होंने करके दिखाया है. अब इस बयान पर शाहीद अफरीदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

जानें क्या है मामला?

विश्व कप में भारत से हार मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है. टीम के ऑलराउंडर शादाब खान पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं. अफरीदी और यूसुफ पर उन्होंने इसलिए तंज कसा है क्योंकि उन्होंने कहा था कि टीम से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को बाहर निकाल देना चाहिए. अफरीदी और यूसुफ ने इनके प्रदर्शन को लेकर सवाल खडे़ किए थे. इसके जवाब में ही शादाब ने कहा था कि वह कम से कम उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराया था, जो पिछली पीढ़ी नहीं कर पाई थी. अब इसी बयान पर जमकर विवाद हो रहा है.

क्या बोले थे पूर्व क्रिकेटर

  • 15 फरवरी को भारत के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करने के लिए पाकिस्तान टीम पर सवाल खड़े होने लगे. इस पर पूर्व पाक कप्तान शाहीद अफरीदी ने कहा था कि बाबर, शाहीन और शादाब को टीम से बाहर बैठा देना चाहिए.
  • दूसरी तरफ मोहम्मद यूसुफ ने भी इसी टिप्पणी को दोहराते हुए कहा था कि बाबर, शाहीन और शादाब का अब समय खत्म हो चुका है. अब टीम मैनेजमेंट को नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए, जिनमें खेलने की काफी उत्सुकता है.

शादाब ने किया था पलटवार

कोलंबो में नामीबिया को पाकिस्तान ने हराया था और इस दौरान शादाब ने 36 देकर तीन विकेट चटकाने का काम किया था. लेकिन मैच के बाद उनके बयान ने विवाद खड़ा कर दिया. पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय होती है. वे दिग्गज थे, लेकिन वे भी वह हासिल नहीं कर पाए जो हमने किया. हमने विश्व कप में भारत को हराया है.

शाहीद अफरीदी ने दिया जवाब

पूर्व क्रिकेट शाहीद अफरीदी ने शादाब के बयान पर कहा कि शादाब ने बिल्कुल ठीक है. हम नहीं जीते, वो जीते हैं. उन्हें इज्जत मिली, लेकिन वह इज्जत संभाल नहीं पाए. उन्होंने आगे कहा कि साल 2021 में पाक टीम ने जो किया वह उसे दोबारा संभाल नहीं पाए, न ही व्यक्तिगत तौर पर और न ही टीम के तौर पर. अफरीदी ने 2021 टी-20 विश्व कप पर भारत पर मिली ऐतिहासिक जीत की जिक्र करते हुए कहा कि टीम उस सक्सेस को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही.

यह भी पढ़ें- कोर्ट में पेश हुए राहुल: मानहानि मामले में कहा- राजनीतिक द्वेष के कारण लगे आरोप, अगली सुनवाई 9 मार्च को

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?