Home मनोरंजन Netflix से zee5 तक, इन 5 नई फिल्मों और सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; देखें लिस्ट

Netflix से zee5 तक, इन 5 नई फिल्मों और सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; देखें लिस्ट

by Preeti Pal
0 comment
Netflix से zee5 तक, इन 7 नई फिल्मों और वेब सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; आप भी देखें लिस्ट

Friday OTT Releases: अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज़ ढूंढ़ रही हैं, तो आपके लिए अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले शोज़ की लिस्ट लेकर आए हैं.

20 February, 2026

शुक्रवार का दिन हो और हाथ में रिमोट न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऐसे में अगर आप भी इस उलझन में हैं कि वीकेंड पर क्या देखा जाए, तो इस लिस्ट को जरूर देखें. 20 फरवरी, 2026 की ये तारीख ओटीटी लवर्स के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. नेटफ्लिक्स से लेकर जियो-हॉटस्टार और ज़ी5 जैसे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कहानियों का ऐसा सैलाब आया है कि आपका पूरा हफ्ता एंटरटेनिंग होने वाला है.

लकी द सुपरस्टार

अगर आप अपने परिवार के साथ कुछ लाइट और दिल को छू लेने वाला देखना चाहते हैं, तो ‘लकी द सुपरस्टार’ एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा. आप इस फिल्म को वीकेंड पर जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये तमिल कॉमेडी फिल्म एक आवारा कुत्ते ‘लकी’ की कहानी है, जो एक बिखरी हुई फैमिली में खुशियां भर देता है. जीवी प्रकाश कुमार इस फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक पॉलिटिकल पार्टी के कुछ लोग लकी को छीनकर ले जाते हैं. क्या एक आम आदमी सिस्टम से लड़कर लकी को वापस ला पाएगा?

यह भी पढ़ेंः‘केरल स्टोरी 2’ पर गरमाई सियासत: केसी वेणुगोपाल बोले झूठी कहानी परोसी जा रहीं, CM ने भी उठाए सवाल

फायरब्रेक

थ्रिलर के शौकीनों के लिए स्पेनिश फिल्म ‘फायरब्रेक’ एक मस्ट-वॉच है. कहानी मारा नाम की एक विधवा लड़की की है, जो अपने पति की मौत के बाद पुश्तैनी घर बेचने निकलती है. तभी जंगल में आग लगती है उसकी बेटी भी खो जाती है. टाइम कम है और खतरा बड़ा. क्या मारा आग की लपटों में अपनी बेटी को ढूंढ पाएगी? ये जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देखना होगा.

राक्षस

कन्नड़ भाषा की ये साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर आपको कर्नाटक की सैर पर ले जाएगी. मालप्रभा नदी के किनारे मगरमच्छों के हमलों की खबरें आती हैं, जिसे गांव वाले पुरानी मान्यताओं और मिथ से जोड़ते हैं. लेकिन एसआई हनुमप्पा को लगता है कि सच कुछ और ही है. आप इस सस्पेंस थ्रिलर को ज़ी5 पर आज से ही देख सकते हैं.

द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2

जेनिफर गार्नर एक बार फिर हन्ना के कैरेक्टर में वापस आ चुकी हैं. सीरीज़ के पहले सीजन की सक्सेस के बाद, अब कहानी और भी उलझ गई है. हन्ना और उसकी सौतेली बेटी बेली अपने फैमिली को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन क्राइम की दुनिया उन्हें चैन की सांस नहीं दे रही. क्या वो इस दलदल से बाहर निकल पाएंगे? इसका जवाब आपको एप्पल टीवी पर मिलेगा.

पावने

अगर आपको कोरियन ड्रामा पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स की ‘पावने’ आपके लिए ही बनी है. ये एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाले तीन लोगों की कहानी है, जो अपने इमोशन्स को दबाए बैठे हैं. फिर धीरे-धीरे तीनों एक-दूसरे का सहारा बनते हैं. पार्क मिन-ग्यु के नोवल पर बेस्ड ये फिल्म आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः 75 दिनों से Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अब Ranveer Singh कर रहे हैं ‘टॉक्सिक’ टक्कर की तैयारी!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?