Home Latest News & Updates क्या हुआ ऐसा कि कुत्ते की वजह टूटी गई शादी? दूल्हे ने किया दुल्हन से विवाह करने से इंकार; Video Viral

क्या हुआ ऐसा कि कुत्ते की वजह टूटी गई शादी? दूल्हे ने किया दुल्हन से विवाह करने से इंकार; Video Viral

by Live Times
0 comment

Fatehpur Viral Video : यूपी के फतेहपुर में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी का मंडप किस तरह से अखाड़े में तब्दील हो जाता है.

  • फतेहपुर से जितेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Fatehpur Viral Video : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले खागा में कुत्ते की वजह से शादी में जमकर हंगामा हुआ. दोनों पक्षों के बीच में जमकर कुर्सियां चलीं और मारपीट के दौरान 8 बराती बुरी तरह घायल हो गए. यही वजह रही कि दूल्हे ने दुल्हन से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. मामला यह है कि बारात में एक पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. फिलहाल के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

शादी का मंडप बना अखाड़ा

19 फरवरी को प्रयागराज के खागा से आई बारात में दोनों पक्षों में तब विवाद हो गया जब लड़की वाले अपने साथ पालतू कुत्ता लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा. आरोप है कि शादी की रस्में पूरी होने के दौरान कुत्ते को खुले में छोड़ दिया गया. लड़के पक्ष का कहना है कि कुत्ते ने बारातियों पर भौंकना और काटने की कोशिश की, जिसके बाद उसे डंडा लेकर बाहर भगाया गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. इसके बाद गेस्ट हाउस में जमकर कुर्सियां चलीं और इस हिंसा में महिलाएं भी चपेट में आ गईं. वहीं, घटना के बाद शादी रुक गई और दूल्हे ने विवाह करने से इनकार कर दिया.

पहले ही कर ली थी कोर्ट मैरिज

बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन के बीच में प्रेम प्रसंग था और दोनों ने मंदिर में कोर्ट मैरिज भी कर ली थी. इसके बाद परिवारों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हो रही थी. हंगामे के बाद दोनों पक्ष खागा कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दूसरी तरफ लड़की पक्ष ने कैमरे पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया. साथ ही खागा कोतवाल का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रही है और इसमें साफतौर से देखा जा रहा है कि किस तरीके से लड़की और लड़के वालों के बीच में लड़ाई हो रही है. वीडियो में यह भी देखा गया कि कई महिलाओं बुरी तरह घायल हो गई हैं. हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि एक शादी का मंडप किस तरह से अखाड़े में तब्दील हो गया.

यह भी पढ़ें- कोर्ट में पेश हुए राहुल: मानहानि मामले में कहा- राजनीतिक द्वेष के कारण लगे आरोप, अगली सुनवाई 9 मार्च को

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?