Home राज्यBihar ‘पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती’… लव जिहाद के आरोपी के घर चला पुलिस का बुलडोजर

‘पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती’… लव जिहाद के आरोपी के घर चला पुलिस का बुलडोजर

by Live Times
0 comment
'पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती' कहने वाले लव जिहाद के आरोपी के घर चला दरभंगा पुलिस का बुलडोजर

Love Jihad: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और आरोपी सहित परिवार के आत्मसमर्पण नहीं करने के बाद पुलिस एक्शन में है.

  • दरभंगा से Sunil Bharti की रिपोर्ट

Love Jihad: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और आरोपी सहित परिवार के आत्मसमर्पण नहीं करने के बाद पुलिस एक्शन में है. इस मामले में फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर दरभंगा पुलिस ने बुलडोजर चलाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ घर के आसपास जमा थी. कुर्की के दौरान इलाके में भारी पुलिस तैनात थी. बता दें कि पुलिस ने पहले डुगडूगी बजाकर इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण को कहा था. लेकिन लव जिहाद के आरोपी ने चिपकाये इश्तेहार के साथ वीडियो वायरल करके पुलिस को चुनौती दी थी. वीडियो में उसने कहा था कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है.

नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप

बतादें कि मो सितारे पर एक हिन्दू नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है. वह लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर शादी कर लेने की धमकी परिवार वालों को दे चुका है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. आरोपियों में मो.चमन, मो. अनवर, मो. जमाहिर नदाफ और जमीला खातून शामिल हैं. समय सीमा समाप्त होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ पहुंची पुलिस टीम घर से फर्नीचर, अलमारी, कुर्सी, टेबल, पलंग, दरवाजे-खिड़की समेत अन्य सामान जब्त कर थाने ले आई. पीड़िता के परिजनों ने इस घटना को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तथा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी पूर्व में धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. सभी आरोपियों का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है. कोर्ट के निर्देश पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी. इस संबंध में डीएसपी सदर- 2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया की कमतौल थाना केस संख्या 29/26 में मो. सितारे वांटेड है. उसने एक हिन्दू लड़की को भगाकर शादी कर लिया है. इस शादी के कारण दो संप्रदाय के लोगों में तनाव चल रहा है. यह तनाव पूरे गांव में बढ़ता जा रहा था. हालांकि आरोपी ने उसके घर इश्तेहार चिपकाये जाने के बाद वीडियो बनाकर वायरल भी किया था. उस वीडियो में वह कह रहा था कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है.

ये भी पढ़ेंः छोटे भाई का इश्क, बड़े भाई का उजड़ा आशियानाः लव मैरिज से नाराज पिता ने ढहा दिया घर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?