PSL 2026 : पीएसएल से एक बार विवाद सामने आया है. मामला यह है कि पाकिस्तान के उस्मान तारीक की गेंद को खेलने से पहले कीवी क्रिकेटर डेरिल मिचेल दो बार पीछे हट गए.
PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां संस्करण चल रहा है और इस बीच 18वें मैच में काफी ड्रामा देखने को मिला. रावलपिंडीज की तरफ से खेल न्यूजीलैंड क्रिकेटर डेरिल मिचेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज उस्मान की तारिक को खेलने से मना कर दिया और इसके कारण तारिक को काफी गुस्सा आ गया. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्ञान दिया है. उन्होंने कहा कि अनुचित व्यवहार, अगर बैटर जान-बूझकर गेंदबाज का ध्यान भटकाने या समय बर्बाद करने के लिए ऐसी कोशिश करता है तो इसको अनुचित खेल माना जाता है.
मामला यह है कि ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज तारिक जब गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आए तो मिचेल ने तीसरे गेंद खेलने से मना कर दिया और पीछे हट गए. इसके बाद दोबारा जब तारिक ने गेंद डालने की कोशिश की तो वह फिर से पीछे हट गए. इसके बाद तारिक गुस्सा हो गए. इसी बीच मिचेल को समझाने के लिए खुद अंपायर को आना पड़ा और मिचेल ने तारिक की गेंदों का सामना किया.

तारिक ने दिखाया सोशल मीडिया पर गुस्सा
मिचेल की तरफ से बार-बार गेंद नहीं खेले जाने को लेकर उस्मान तारिक ने कहा कि यह गेंदबाज को भटकाने के लिए किया गया है. साथ ही अंपायर के पास बल्लेबाज को चेतावनी देने का अधिकार है और अगर वह ऐसा करना जारी रखते हैं तो अंपायर के पास इतनी ताकत है कि वह पेनल्टी लगा सकता है. साथ ही पेनल्टी के रूप में फील्डिंग टीम को 5 रन अतिरिक्त दिए जाते हैं. बता दें कि उस्मान का एक्शन भले ही नियमों के अनुसार वैध है लेकिन इसके बाद भी उनका एक्शन बल्लेबाज की एकाग्रता को भंग करने वाला बताया जाता है. साथ ही तारिक जब अपने हाथ से गेंद को रिलीज करने वाले होते हैं तो वह रुक जाते हैं, जिसके कारण बल्लेबाज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है.
तारिक की होती आई है आलोचना
उस्मान तारिक का एक्शन थोड़ा अजीब लगता है और बल्लेबाज को कई बार इरिटेट कर देता है. वह जब गेंद फेंकने के लिए आते हैं और अचानक रुक जाते हैं. उनके एक्शन ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. उनके इस एक्शन की फैंस से लेकर क्रिकेटर तक सब आलोचना करते हैं. लेकिन नियमों के मुताबिक यह उनका एक्शन है और यही वजह है कि बल्लेबाजों का विरोध कई बार बेअसर हो जाता है.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की पारी ने मचाया कहर, पीटने के बाद भी भुवनेश्वर ने बांधे तारीफों के पुल; कहा- यही T20 गेम है
