Asha Bhosle Death: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 साल की सिंगर ने मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली है.
12 April, 2026
मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 साल की सिंगर ने मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उन्हें शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे ICU में एडमिट थी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.” आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. उनके फैंस न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में हैं, जिन्हें इस खबर से सदमा लगा है. कल शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.
बेटे ने दी जानकारी
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी, “मेरी मां आशा भोसले का आज निधन हो गया. अंतिम संस्कार कल चार बजे किया जाएगा.” इससे पहले शनिवार को उनकी पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी की हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा, “मेरी दादी, आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. ट्रीटमेंट चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा और हम आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे.” लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया.
12,500 से ज्यादा गाने गाए
दिवंगत महान सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन भोसले ने आठ दशकों के करियर में अलग-अलग भाषाओं में 12,500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला और जीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी और वैजयंतीमाला जैसे साउथ स्टार्स के लिए अपनी आवाज दी है. उनके सबसे यादगार गानों में “अभी ना जाओ छोड़ कर”, “इन आंखों की मस्ती”, “दिल चीज क्या है”, “पिया तू अब तो आजा”, “दुनिया में लोगों को” और “जरा से झूम लूं मैं” शामिल हैं. 2023 में, उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाने के लिए दुबई में एक स्पेशल कॉन्सर्ट, ‘ASHA@90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में परफॉर्म किया.
कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
आशा भोसले को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें 2008 में पद्म विभूषण और 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें 1981 और 1986 में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था उन्हें सात फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है. 1996 में, उन्हें फिल्म रंगीला के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला. 2001 में, उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला. 2002 में, उन्हें फिल्म लगान के लिए IIFA अवॉर्ड मिला. इसके अलावा, उन्हें 1987 में नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड, 2000 में दुबई में सिंगर ऑफ द मिलेनियम और 2002 में BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य पर जताई चिंता
News Source: PTI
