Home Top News व्यापार और तकनीक पर जोर: राष्ट्रपति स्टब और मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

व्यापार और तकनीक पर जोर: राष्ट्रपति स्टब और मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
व्यापार और तकनीक पर जोर: राष्ट्रपति स्टब और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर होगी अहम चर्चा, भव्य स्वागत

India-Finland Relations: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को पहुंचे.

India-Finland Relations: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-फिनलैंड साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. इस दौरे का मुख्य केंद्र व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है. दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों के बाद राष्ट्रपति स्टब शुक्रवार को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे प्रमुख व्यापारिक जगत के नेताओं के साथ संवाद करेंगे. शनिवार को अपनी यात्रा समाप्त करने वाले स्टब का यह दौरा रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. स्टब गुरुवार को प्रधान मंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगे जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है.

भारत-फिनलैंड संबंधों का नया अध्याय

नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले स्टब ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह यात्रा फिनलैंड और भारत के बीच व्यापार के क्षेत्र सहित संबंधों को और मजबूत करेगी. फिनलैंड के राष्ट्रपति गुरुवार शाम को रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे. मोदी ने स्टब की टिप्पणियों के जवाब में एक्स पर कहा कि भारत में आपका स्वागत है. मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. मैं कल रायसीना डायलॉग 2026 में आपके मुख्य भाषण का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं. फिनलैंड के राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

मुंबई में व्यापारिक दिग्गजों से भी मिलेंगे स्टब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. राष्ट्रपति स्टब की यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को और ऊर्जा प्रदान करेगी. स्टब शुक्रवार को मुंबई जाएंगे जहां उनका कई व्यापारिक नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है. फिनिश नेता शनिवार को अपनी यात्रा समाप्त करेंगे. इस मौके पर मोदी ने कहा कि स्टब के दौरे से भारत-फिनलैंड संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा.अपने देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वे दिल्ली में राजकीय बैठकों के बाद मुंबई में व्यापारिक दिग्गजों से भी मिलेंगे. राष्ट्रपति स्टब ने कहा कि वह भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. भारत उनका पुराना दोस्त रहा है.

ये भी पढ़ेंः भुवनेश्वर और कटक के लोग ध्यान दें: अमित शाह के दौरे को लेकर 5 और 6 मार्च को ये मार्ग रहेंगे बंद

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?