Home Top News हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 7 मजदूरों की मौत, 4 की हालत गंभीर

हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 7 मजदूरों की मौत, 4 की हालत गंभीर

by Neha Singh
0 comment
Gurugram Wall Collapse

Gurugram Wall Collapse: सोमवार रात को गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे 7 मजदूरों की मौत हो गई है.

10 March, 2026

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार रात को गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई. सोमवार रात करीब 8 बजे दीवार गिरने से करीब 12 से 15 मजदूर मलबे में दब गए. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भिवाड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया.

4 की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि सात पीड़ितों में से छह की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में की गई है, जबकि चार- छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत गंभीर है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. दरअसल, यह हादसा सोमवार रात को हुआ जब सोसायटी परिसर में मजदूर काम कर रहे थे और पास में ही कुछ मजदूर आराम कर रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गई और कई मजदूर मलबे में दब गए.

घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भारी मशीनों से मलबा हटाया गया और फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया. इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. इस हादसे ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोसायटी में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया. बहरहाल, देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- दिल्ली : DTC बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?