Home राज्यHaryana क्लीन सिटी और जलभराव से मुक्ति…’ हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

क्लीन सिटी और जलभराव से मुक्ति…’ हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

by Sachin Kumar
0 comment
Congress Releases Manifesto Haryana Municipal Body Elections

Haryana Municipal Body Elections : हरियाणा में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया और उसमें ग्रीन सिटी बनाने का वादा किया है.

Haryana Municipal Body Elections : हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है और अपना घोषणा पत्र का भी ऐलान कर दिया है. पार्टी ने स्थानीय मुद्दों पर जोर देते हुए शहरों की सूरत को बदलने के लिए कई वादे किए हैं. अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने बीजेपी के 11 वर्षों के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने बीते 11 सालों में शहरी निकायों में जो भ्रष्टाचार का नेटवर्क खड़ा किया है, उसको सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ध्वस्त करने का काम करेगी.

कांग्रेस ने किए जनता से 54 वादे

चंडीगढ़ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और बीबी बत्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. वहीं, तीन पेज के इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने आम जनता से 54 वादे भी किए. कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी इन सभी वादों को पूरा करने के लिए तत्काल काम करेगी और बीजेपी द्वारा रोके गए काम को भी पूरा करेगी. वहीं, राव नरेंद्र ने पंचकूला का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें एक बार फिर मैदान में इसलिए नहीं उतारा क्योंकि वह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं.

जानें क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा?

वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह घोषणापत्र राज्य कांग्रेस समिति द्वारा आगामी निगम चुनावों के लिए तैयार किया गया है. सभी ने मिलकर बहुत मेहनत की है और एक बेहतरीन घोषणापत्र का मसौदा तैयार किया है. उन्होंने आगे कहा कि इसे लोगों से परामर्श करने के बाद तैयार किया गया है, क्योंकि पिछले 11 वर्षों में हमारे शहरों के नगर निगमों की स्थिति बहुत खराब हो गई है.

ग्रीन सिटी बनाने का किया वादा

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि नगर निकाय में सत्ता में आने के बाद शहरों ‘ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी’ बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रदूषण को काफी कम किया जा सके. इस योजना के तहत पार्कों का सौंदर्यीकरण, सड़कों को गड्ढा मुक्त और चौक-चौराहों भी ठीक किया जाएगा. इसके अलावा पार्टी ने नगर निकाय को भ्रष्टाचार मुक्त करने का भी वादा किया है.

महिला शौचालयों की बढ़ाई जाएगी संख्या

घोषणा पत्र में सार्वजनिक जगहों पर महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने का भी वादा किया गया है. साथ ही उनका अच्छी तरह से देखरेख भी किया जाएगा. फॉगिंग और मच्छर नियंत्रण करने के लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी. बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप और सुविधा केंद्र भी बनवाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- दक्षिण पश्चिम कोलंबिया में बस को बनाया निशाना, 13 लोगों की मौत और 38 गंभीर रूप से घायल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?