Home Top News दिल्ली : DTC बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

दिल्ली : DTC बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

by Sachin Kumar 9 March 2026, 6:46 PM IST (Updated 10 March 2026, 1:08 PM IST)
9 March 2026, 6:46 PM IST (Updated 10 March 2026, 1:08 PM IST)
2 killed as speeding DTC bus hits multiple vehicles in Delhi

Delhi News : दिल्ली में एक तेज रफ्तार बस ने दूसरे वाहनों को टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गईं. घायल को पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Delhi News : दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सुबह करीब 9:45 बजे नजफगढ़ की तरफ से आ रही बस ने एक स्कूटी, एक बाइक, एक हाथ रिक्शा और सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी. फिर आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और बाद में आई पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला. इसी बीच घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया. उसने सबसे पहले दोपहिया वाहनों को जोर से टक्कर मारी और उसके बाद दूसरे वाहनों से टकरा गई. वहीं, दो मृतकों को एसजीएम अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया. घायल महिला को मनसा राम अस्पताल निहाल विहार में भर्ती करवाया गया और वहां पर उसका इलाज चल रहा है.

लोगों का फूटा गुस्सा

हादसे के तुरंत बाद वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इतना ही नहीं निहाल विहार की तरफ जा रही दूसरी बसों पर भी हमला करने की कोशिश की गई. कुछ बसों के शीशे फोड़ दिए गए. अगर मौके पर अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो मामला काफी गंभीर हो सकता था.

हिरासत में लिया गया ड्राइवर

पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. डीटीसी अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद वहां से गुजरी पांच बसों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. हालांकि, उन बसों को घटना से कोई लेनादेना नहीं था. पुलिस का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है और ड्राइवर को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद धड़ाधड़ बंद हुईं दुकानें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?