Home Latest News & Updates पद्म सम्मान 2027: आम जनता भी कर सकेगी योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश, ऑनलाइन पोर्टल खुला

पद्म सम्मान 2027: आम जनता भी कर सकेगी योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश, ऑनलाइन पोर्टल खुला

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
पद्म सम्मान 2027: आम जनता भी कर सकेगी योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश, ऑनलाइन पोर्टल खुला, जानें आखिरी तारीख

Padma Award: गणतंत्र दिवस 2027 के लिए पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के नामांकन की प्रक्रिया रविवार (15 मार्च) से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है.

Padma Award: गणतंत्र दिवस 2027 के लिए पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के नामांकन की प्रक्रिया रविवार (15 मार्च) से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सेवा और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए नागरिकों को सम्मानित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पुरस्कारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. सरकार ने ‘जन-पद्म’ की भावना को बढ़ावा देते हुए आम जनता से भी प्रतिभाशाली व्यक्तियों को नामांकित करने का आग्रह किया है. सभी नामांकन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी.

असाधारण उपलब्धियों पर दिया जाता है पुरस्कार

पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं. पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य को मान्यता देने के लिए की जाती है. सरकार ने कहा कि ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों व विषयों में असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिए जाते हैं. सरकार ने कहा है कि वह पद्म पुरस्कारों को “लोगों के पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है. इसलिए सभी नागरिकों से स्व-नामांकन सहित नामांकन व सिफारिशें करने का अनुरोध किया गया है. महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, एससी और एसटी, दिव्यांग व्यक्तियों और जो समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं, उनमें से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं.

कानून और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध

नामांकन और सिफारिशों के दौरान प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए. यह पोर्टल पर उपलब्ध है, जो स्पष्ट रूप से अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और सेवा को सामने लाता है. इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध है. बयान में कहा गया है कि इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया के जरिए उन लोगों को सामने लाना है जो गुमनाम रहकर समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एम्स की तर्ज पर बनेगा ‘सुपर मेडिकल हब’, तीन बड़े सरकारी अस्पतालों का होगा विलय

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?