Salman Khan Maatrubhumi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’ बन चुकी है. आप भी जानें मेकर्स के इस फैसले के पीछे की वजह.
16 March, 2026
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. इस बार वजह है उनकी आने वाली फिल्म का एक बड़ा बदलाव है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चीन के रिएक्शन और सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी होने की वजह से फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम अब ऑफिशियली बदल दिया गया है. सोमवार को खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए अनाउंस किया है कि अब उनकी फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है.
मेकर्स का बड़ा फैसला
फिल्म का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ सीधे तौर पर भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की तरफ इशारा कर रहा था, जिस पर पड़ोसी देश ने भी तीखे रिएक्शन दिए. कंट्रोवर्सी को बढ़ता देख और फिल्म की सेंसिटिविटी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसे नया नाम देने का फैसला किया. सलमान खान ने नया पोस्टर रिलीज़ करते हुए एक बहुत ही डीप मैसेज लिखा, वॉर को शांति से आराम करने दें (May War Rest In Peace). फिल्म का टाइटल अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है.
सलमान का ‘रॉ’ लुक
फिल्म के नए पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस पोस्टर में 60 साल के सुपरस्टार एक सैनिक के रूप में नजर आ रहे हैं. सलमान का चेहरा खून, मिट्टी और जख्मों से भरा हुआ है. उनके माथे पर एक गहरा कट और चेहरे पर नीले पड़े निशान फिल्म की सीरियसनेस और इंटेंसिटी को बयां कर रहे हैं. पोस्टर में सलमान सीधे कैमरे की तरफ गुस्से में देख रहे हैं. बैकग्राउंड में धूल का गुबार और धुंधले दिखते सैनिकों के साये एक असली वॉर वाली फीलिंग दे रहे हैं. सलमान खान का ये ‘रॉ और रफ’ अवतार उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
अरिजीत सिंह की आवाज
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के इस नए नाम का हिंट फैंस को पहले ही मिल गया था. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ था जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. उस गाने का टाइटल भी ‘मातृभूमि’ ही था. तभी से फैंस को अंदाज़ा था कि फिल्म के नाम में फेरबदल हो सकता है. ये फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही है. नाम बदलने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बिना किसी कंट्रोवर्सी के अपनी कहानी को ऑडियन्स तक पहुंचा पाएगी. वैसे, सलमान की ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया है. उम्मीद है कि अब सलमान की फिल्म सितंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
यह भी पढ़ेंः माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने मारी बाजी, देखें Oscars 2026 की पूरी Winners List
