Best Show on OTT: अगर आप भी अब तक सिर्फ टाइमपास शोज और फिल्में देखते रहे हैं, तो आज आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट लाए हैं, जो आपको एंटरटेनमेंट के साथ-साथ अच्छा मैसेज भी देंगी.
28 April, 2026
आजकल OTT पर वेब सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आई हुई है, लेकिन सबसे इंप्रेसिव ड्रामा वही होते हैं जो हमें बांधे रखने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दें. कुछ बेहतरीन सीरीज ऐसी होती हैं जो एंटरटेनमेंट के साथ हमारे सिस्टम की खामियों का आइना भी दिखाती हैं. चाहे वो हमारे देश के कोर्ट-कचहरी के चक्कर हों या रईस घरों की शादियों के पीछे छिपे राज, ये शोज मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को कड़वा सच भी दिखाते हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिमाग की बत्ती जला दे और फुल एंटरटेनमेंट भी दे, तो आपके लिए पेश हैं 5 ऐसे शोज जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहे हैं.

मामला लीगल है
ये सीरीज दिल्ली की पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सनकी स्टाफ और वकीलों की कहानी है. इसके केंद्र में हैं वी.डी. त्यागी (रवि किशन), जो एक वकील हैं और बार एसोसिएशन का चेयरमैन बनने का सपना देखते हैं. उनके साथ हैं अनन्या श्रॉफ (नैला ग्रेवाल), जो ईमानदारी के साथ कोर्ट सिस्टम में अपनी जगह बनाना चाहती है. कोर्ट में कभी बंदरों को समन भेजा जाता है तो कभी प्रॉपर्टी को लेकर कंट्रोवर्सी के केस आते हैं. यानी ये शो काफी मजाकिया अंदाज में भारत की कानूनी व्यवस्था पर कटाक्ष करता है. इसे आज नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ेंःथिएटर के बाद अब आपके घर में मचेगा शोर, जानें OTT पर किस दिन खुलेगा Akshay Kumar का Bhooth Bangla

द व्हाइट लोटस
‘द व्हाइट लोटस’ एक ऐसी वेब सीरीज है जो लग्जरी और मर्डर मिस्ट्री के बीच सोशल सटायर का तड़का लगाती है. हर सीजन में टूरिस्ट्स का एक नया ग्रुप व्हाइट लोटस होटल पहुंचता है. पहला सीजन हवाई में था, दूसरा सिसिली में और तीसरा थाईलैंड में. ये मेहमान वहां आराम करने आते हैं, लेकिन अपनी उलझनें होटल के स्टाफ पर थोपने लगते हैं. ये शो बहुत ही बारीकी से अमीर और गरीब, सर्विस करने वालों और सर्विस लेने वालों के बीच के ना दिखने वाले फासले को दिखाता है. आप इस शो को कभी भी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

यूफोरिया
जियोहॉटस्टार का ये शो दिखने में जितना स्टाइलिश है, उतना ही इमोशनली डीप भी. कहानी टीनएजर्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पहचान, रिश्तों और नशे की लत से जूझ रहे हैं. बेनेट यानी जेंडाया एक रिकवरिंग ड्रग एडिक्ट है जो रिहैब के बाद अपनी लाइफ का मकसद ढूंढ़ रही है. ये शो मॉर्डन टाइम के यंगस्टर्स की इनसिक्योरिटी, प्यार और मेटल हेल्थ जैसे सीरियस मुद्दों को बहुत ही शानदार तरीके से स्क्रीन पर उतारता है.

मेड इन हेवन
शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर स्टारर मेड इन हेवन अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज में दोनों एक अल्ट्रा-लग्जरी वेडिंग प्लानिंग एजेंसी ‘मेड इन हेवन’ चलाते हैं. जैसे-जैसे वो रईस परिवारों की शादियां प्लान करते हैं, हर शादी के पीछे छिपी कड़वी हकीकत सामने आने लगती है. चाहे वो दहेज की मांग हो, या बेवफाई. ये शो रईसी की चमक-धमक के पीछे छिपे काले सच को बेनकाब करता है.

बीफ
नेटफ्लिक्स की बीफ की कहानी तब शुरू होती है जब एक मामूली ठेकेदार डैनी चो (स्टीवन येन) और एक अमीर एंटरप्रेन्योर एमी लाउ (अली वोंग) के बीच सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर झगड़ा हो जाता है. एक छोटी सी बहस एक ऐसी दुश्मनी में बदल जाती है जो उनकी जिंदगी, करियर और सुकून को तबाह करने लगती है. यह शो बड़ी ही चालाकी से दिखाता है कि कैसे सोसाइटी का प्रेशर आम लोगों को पागलपन की हद तक ले जा सकता है.
यह भी पढ़ेंः स्टार्स के Green Homes, विराट की रॉ लग्जरी से सैफ की शाही हरियाली तक, देखें जन्नत जैसे घर
