Shaheen Afridi: बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज हारने बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी की भी जमकर आलोचना हो रही है.
Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि शाहीन पाक टीम की प्लेइंग-11 में खेलने के लिए लायक नहीं हैं. वह लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टी-20 विश्व कप में भी उनका निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था. यही वजह है कि क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी उनकी खुलकर आलोचना की और दूसरे गेंदबाजों को मौका देने की बात कही थीं. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाकर भेजा गया था लेकिन यहां पर उनकी गेंद पर बल्लेबाजों ने खूब बंटोरने का किया. बता दें कि इस सीरीज पाकिस्तान बांग्लादेश 2-1 से हार गईं थीं.
पूर्व कप्तान ने जमकर लताड़ा
राशिद लतीफ को लगता है कि टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद शाहीन को टी-20 टीम का कप्तान बनाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, वह इसके खिलाफ थे और लगातार विरोध कर रहे थे. पूर्व कप्तान ने यहां तक कह दिया कि शाहीन को टी-20 की प्लेइंग-11 तक में नहीं रहना चाहिए. अब लोग भी कह रहे हैं कि उन्हें एकदिवसीय टीम का भी कप्तान नहीं बनाना चाहिए था. मैं तो कहता हूं कि वह तो टी-20 टीम में भी जगह बनाने के लायक नहीं है.
शाहीन का करियर खत्म हो चुका
लतीफ ने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि उन्हें टीम से पहले बाहर कर देना चाहिए था. वह टी-20 टीम में जगह बनाने की काबिलियत नहीं रखते हैं. लेकिन इसके बाद भी लोग साजिश रचकर उन्हें टीम का कप्तान बनाने में पर तुले हुए हैं. असल में तो वह टीम में जगह बनाने लायक नहीं हैं और उनका समय अब खत्म हो चुका हैं.
शाहिद अफरीदी ने भी उठाए थे सवाल
इससे पहले पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने भी सेलेक्टर्स पर सवाल खड़े किए थे और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने चयन समिति पर सवाल खड़े कर दिए. अफरीदी ने पीसीबी की आलोचना करते हुए कहा कि आपने टी-20 विश्व कप 2016 में टीम का प्रदर्शन देखा और उसके भी सबक नहीं लिया. यही वजह रही कि हम बांग्लादेश के खिलाफ भी वनडे सीरीज हार गए. अफरीदी ने कहा कि मेरी नजर में पीसीबी आलोचना की हकदार है. आप लोगों ने इतना क्रिकेट खेला है इसके बाद भी समझ नहीं आ रहा है कि किस फॉर्मेट में कौन-से खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका! स्टार गेंदबाज का करना होगा अभी और इंतजार
