Home राज्य तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की बड़ी हार, विजय की पार्टी के इस ‘धुरंधर’ ने दी शिकस्त

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की बड़ी हार, विजय की पार्टी के इस ‘धुरंधर’ ने दी शिकस्त

by Live Times
0 comment
M K Stalin Election Result

M K Stalin Election Result: कोलाथुर सीट से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन चुनाव हार चुके हैं. उन्हें विजय की पार्टी TVK के वीएस बाबू ने 8795 वोटों से हराया है.

M K Stalin Election Result: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए कुल 234 विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं. इस चुनाव में राज्य में बड़ा सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. DMK के नेता और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपना गढ़ कोलाथुर से चुनाव हार गए हैं.

राज्य की राजनीति में एमके स्टालिन का नाम दिग्गज नेताओं में शामिल है. वे पांच बार के सीएम रहे एम करुणानिधि के बेटे हैं और साल 2018 में उनके निधन के बाद स्टालिन ने ही DMK की कमान संभाली थी. स्टालिन कोलाथुर सीट से 2011, 2016 और 2021 में विधायक बने थे, लेकिन इस बार वे अपने गढ़ को नहीं बचा पाए. उन्हें हराने वाला एक्टर विजय की पार्टी TVK का उम्मीदवार वीएस बाबू है. वीएस बाबू एक समय में एमके स्टालिन के चुनाव प्रभारी हुआ करते हैं. आइए कोलाथुर में चुनावी नतीजों के साथ वीएस बाबू के बारे में भी कुछ खास जानकारी को जानते हैं.

M K Stalin Election Result: कोलाथुर सीट से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन चुनाव हार चुके हैं. उन्हें विजय की पार्टी TVK के वीएस बाबू ने 8795 वोटों से हराया है.

8795 वोटों से हारे सीएम एमके स्टालिन

कोलाथुर सीट से DMK नेता और तमिलनाडु के वर्तमान सीएम एमके स्टालिन चुनाव हार चुके हैं. उन्हें विजय की पार्टी TVK के वीएस बाबू ने 8795 वोटों से हराया है. स्टालिन को कुल 74202 वोट मिले, वहीं वीएस बाबू को कुल 82997 वोट मिले. इस सीट से तीसरे स्थान पर AIADMK के पी. संथाना कृष्णन रहे. इन्हें कुल 18430 वोट मिले.

कौन हैं वीएस बाबू?

वीएस बाबू की बात करें तो यह अब कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से एक्टर विजय की पार्टी TVK के नए विधायक बन चुके हैं. इन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को हराया है. वीएस बाबू तमिलनाडु की राजनीति में बहुत पुराने नेता हैं. वे एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके में भी रहे हैं.

साल 2011 में वीएस बाबू एमके स्टालिन के कोलाथुर सीट पर ही चुनाव प्रभारी थे. तब स्टालिन ने चुनाव को जीता भी था. डीएमके के बाद वे एआईएडीएमके में भी कुछ वर्षों तक रहे. उसके बाद वीएस बाबू फरवरी 2026 में TVK में शामिल हो गए.

बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत

तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल 2026 को चुनाव हुआ था. वहीं, आज 4 मई 2026 को इसके नतीजे आ रहे हैं. राज्य में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन का संकेत दिख रहा है. यहां सीएम एमके स्टालिन की डीएमके सत्ता से बाहर होती दिख रही है, वहीं, एक्टर विजय की पार्टी TVK सत्ता में आती दिख रही है. राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत के रूप में 118 सीटों पर जीतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं KV विजय दामू? जिन्होंने विजय थलापाती का जीता दिल; पहली बार चुनाव लड़कर पूर्व मंत्री को चटाई धूल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?