Home Latest News & Updates INC के नेतृत्व वाले गठबंधन UDF की प्रचंड जीत, लेफ्ट का ढहा किला; जानें किसको मिली कितनी सीट

INC के नेतृत्व वाले गठबंधन UDF की प्रचंड जीत, लेफ्ट का ढहा किला; जानें किसको मिली कितनी सीट

by Neha Singh 4 May 2026, 8:46 PM IST (Updated 4 May 2026, 8:51 PM IST)
4 May 2026, 8:46 PM IST (Updated 4 May 2026, 8:51 PM IST)
Keralam Election Result Live (1)

Keralam Election Result Live: केरल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं. केरल में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है. हर मिनट पर रुझान बदल रहे हैं.

4 May, 2026

कांग्रेस ने ढहाया वामपंथ का किला

केरल की 140 विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन UDF ने प्रचंड जीत हासिल की है और 10 साल बाद राज्य में वामपंथ का किला ढह गया है. इसके साथ ही अब देश के किसी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं है और यह आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है.

वहीं, केरल विधानसभा नतीजों की बात करें तो कांग्रेस को 63 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा सीपीआई (एम) को 26, IUML को 22, CPI को 8, KEC को 7, RSP को 3, BJP को 3 सीट मिली है. साथ ही RJD, RMPOI, KEC(J), CMPKSC और Independent ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. वहीं, नतीजों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस का नेतृत्व वाला गठबंधन इस बार राज्य में सरकार बनाएगा.

पिनराई विजयन ने जीता चुनाव

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को वीपी अब्दुल रशीद को 19247 वोट से हरा दिया हरा दिया है. हालांकि, रुझानों में CPM को भारी झटका लगा है और उसके अभी तक 23 उम्मीदवार जीत चुके हैं. साथ ही 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, कांग्रेस 56 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 7 सीटों पर आगे चल रही है.

पार्टियों के उम्मीदवारों ने शुरू किया जीत दर्ज करना

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर नतीजे सामने आने लगे हैं. ECI की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस के 52, CPI(M) के 21, IUML के 13, CPI के 6, KEC के 6, RSP के 3, Independent दो उम्मीदवार के अलावा BJP, RJD, RMPOI, KEC(J), CMPKSC के 1-1 प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं.

मामूली अंतरों से की जीत दर्ज

केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल ने कोट्टारक्करा विधानसभा सीट से मामूली अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने पूर्व सीपीआई (एम) नेता आयशा पार्टी से कड़ी टक्कर मिली थी. इस साल जनवरी में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं.

रुझानों में कांग्रेस ने की बढ़त हासिल

केरल के अभी तक के रुझानों में INC 38 सीटों पर आगे चल रही है और 26 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं. इसी तरह CPI(M) के 14 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है और 12 पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, UDF गठबंधन में शामिल IUML 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और अभी तक 6 उम्मीदवार जीत चुके हैं. इसके अलावा CPI 4 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है और 4 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं. राज्य में क्षेत्रीय दल KEC 3 सीटों पर आगे चल रही है और 4 सीटों पर उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं.

कई दौर की गिनती बाकी : पायलट

केरल चुनाव के रुझानों को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि ये शुरुआती रुझान हैं और अभी गिनती के कई दौर बाकी हैं. लेकिन संकेतों से पता चलता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF, केरल में एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि लोग 10 साल पुरानी सरकार से राहत चाहते थे. केरल में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुत कड़ी मेहनत की है और अगर हमें यह जीत मिलती है, तो इसका श्रेय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है. जैसा कि हमें उम्मीद थी, हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिलहाल करीब 100 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

जानें क्या बोले सीपीआई के महासचिव

चार राज्य और एक केंद्र प्रदेश में वोटों की गिनती पर CPI महासचिव डी राजा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अगर ये रुझान ऐसे ही रहे तो अंतिम नतीजे भी यही होंगे. हमारी पार्टी इस जनादेश के कारणों का विश्लेषण करेगी. सीपीआई महासचिव नेआगे कहा कि असम में BJP फिर से सरकार बनाने जा रही है और पश्चिम बंगाल में पहली बार. इसके अलावा पुडुचेरी में BJP बढ़त बना रही है.

उन्होंने कहा कि केरल में मुकाबला LDF और UDF के बीच है. तमिलनाडु में रुझान एक अलग ही तस्वीर दिखा रहे हैं. धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक पार्टियों को इन चुनावों और जनता द्वारा दिए गए जनादेश से सही सबक सीखना चाहिए.

कांग्रेस के 4 और CPI (M) 1 ने जीती सीट

केरल में अब रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील होने लग गए हैं. कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली और 56 प्रत्याशी अभी रुझानों में आगे चल रहे हैं. इसी कड़ी में सीपीआई (एम) 28 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि एक उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है.

बता दें कि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार टीएम सासी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को KM FEBIN को 8553 वोटों से हरा दिया है.

IUML कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल

कांग्रेस का नेतृत्व वाला गठबंधन UDF रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं और इसी बीच IUML कार्यालय के बाहर जश्न मनना शुरू हो गया है.

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन UDF ने भारी बढ़त बना ली है और इसी बीच कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष VD सतीशन का स्वागत किया. साथ ही वर्करों ने उनको इन रुझानों के लिए बधाई भी दी.

2892 वोटों से आगे हुए विजयन

इसी बीच CPI (M) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री पिनरपाई विजयन 2892 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद 46053 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं.

केरल में कांग्रेस की बढ़त होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इडुक्की में जश्न मनाया है. शुरुआती रुझानों में UDF आगे चल रहा है और एक सरकार बनाने वाले जादुई आंकड़ों को भी पार कर लिया है.

केरल के अलायंस और पार्टियों की संख्या

अलायंस (Alliance)पार्टियों की संख्यामुख्य पार्टियां
LDFलगभग 10 पार्टियांCPI(M), CPI, Kerala Congress (M), RJD +
UDFलगभग 8 पार्टियांINC, IUML, Kerala Congress (Joseph), RSP +
NDAलगभग 4 पार्टियांBJP, BDJS, Kerala Congress, Twenty20 +

केरल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को पूरे हो गए थे. इसके बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों में केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को भारी जीत मिलती दिख रही है. हालांकि, केरल में सत्ताधारी लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन चुनावों में कड़ी टक्कर देता दिख रहा है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी लेफ्ट शासित राज्य में अपना असर बढ़ाने में पूरी तरह लगी हुई दिख रही है.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 76 सीटों पर बीजेपी को बढ़त , भबानीपुर में ममता बनर्जी 1500 वोटों से पीछे

News Source: ECI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?