Home Top News स्कूल से लेकर कोर्ट तक दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, मैसूर से पकड़ा गया, भेजे 1100 फर्जी ई-मेल

स्कूल से लेकर कोर्ट तक दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, मैसूर से पकड़ा गया, भेजे 1100 फर्जी ई-मेल

by Prashant Tripathi
0 comment
Bomb Threat Suspect Arrested

Bomb Threat Suspect Arrested: सरकारी ऑफिस, स्कूल और कोर्ट में फर्जी धमकी भरे ई-मेल भेजकर दहशत फैलाने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मैसूर से उसे गिरफ्तार किया है.

30 March, 2026

दिल्ली पुलिस को बम धमकी वाले मामले में बड़ी सफलता मिली है. सरकारी ऑफिस, स्कूल और कोर्ट में धमकी भरे ई-मेल भेजकर दहशत फैलाने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मैसूर से उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुइस के नाम से हुई है. वह शहर के वृंदावन लेआउट, सेकंड फेज, सिक्स्थ क्रॉस के एक घर से यह काम कर रहा था. श्रीनिवास ने पिछले कुछ समय में कई धमकी भरे ईमेल भेजें, जिनमें ब्लास्ट की धमकी दी गई थी और बड़े पैमाने पर डर का माहौल बन गया था.

कई सिम कार्ड और लैपटॉप जब्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले महीने मिली बार-बार नकली बम की धमकियों को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया. सूत्रों ने बताया, “टेक्निकल इनपुट और सर्विलांस के आधार पर पता चला कि मैसेज मैसूर से भेजे जा रहे थे. दिल्ली पुलिस की एक टीम ने अचानक मैसूर में छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया.” यह ऑपरेशन मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों की मदद से किया गया. रेड के दौरान, पुलिस ने कई SIM कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया, जिनके बारे में माना जा रहा है कि उनका इस्तेमाल झूठे मैसेज भेजने के लिए किया गया था.

धमकियों से दहशत में थे लोग

सूत्रों ने बताया कि आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में स्कूलों से लेकर दिल्ली हाईकोर्ट समेत पूरे देश में 1,100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे, जिससे लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया है. पुलिस ने 47 साल के क्षीनिवास को उसके किराए के घर से पकड़ा, जहां से वो VPN का इस्तेमाल करके देशभर में धमकियां भेजेते था. VPN का इस्तेमाल करने से लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पाती है.

पोस्टग्रेजुएट बेरोजगार है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी पोस्टग्रेजुएट है और बेंगलुरु का रहने वाला है. वह अभी बेरोजगार है और अपनी मां के साथ रहता है, जो एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं. एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह शायद मानसिक तनाव में था. आरोपी ने ईमेल और दूसरे कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए देश भर में 1,100 से ज्यादा धमकी भरे मैसेज भेजने की बात कबूल की है.” पुलिस ने बताया कि धमकियों के बाद अलग-अलग राज्यों में कई FIR दर्ज की गई हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी में 30 मार्च से 6500 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद, योगी ने दिया 48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?