Home राज्यAssam असम में गरजे शाहः कहा- कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए सीमाओं को रखा कमजोर, UCC लागू करने का वादा

असम में गरजे शाहः कहा- कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए सीमाओं को रखा कमजोर, UCC लागू करने का वादा

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
असम में गरजे अमित शाहः कहा- कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए सीमाओं को रखा कमजोर, UCC लागू करने का किया वादा

Assam Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने असम में घुसपैठ रोकी है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. प्रत्येक अवैध अप्रवासी को वापस भेजा जाएगा.

Assam Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने असम में घुसपैठ रोकी है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. प्रत्येक अवैध अप्रवासी को वापस भेजा जाएगा. इस बात पर जोर दिया कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी. उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी, तो उसने वोट बैंक के लालच में सीमाओं को कमजोर रखा, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी बदल गई. सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया कि हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने घुसपैठियों द्वारा कब्जा की गई 1.25 लाख एकड़ जमीन को मुक्त कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि अगले पांच वर्षों में वह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी जमीन घुसपैठियों के नियंत्रण में न रहे.

घुसपैठियों ने छीना युवाओं का रोजगार

शाह ने कहा कि 10 साल पहले भाजपा ने असम में घुसपैठ रोकने की कसम खाई थी और उस वादे को निभाया. उन्होंने कहा कि हालांकि, यह पर्याप्त नहीं है क्योंकि हमें अब अगले पांच वर्षों में प्रत्येक अवैध अप्रवासी को देश से बाहर भेजना होगा. तिहू में शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में एक विशेष समुदाय के बीच चार विवाहों पर प्रतिबंध लगाने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी. उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य है. चुनावी रैलियों में शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने मूल असमिया युवाओं का रोजगार छीन लिया और गरीबों का खाद्यान्न जब्त कर लिया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर घुसपैठियों को बचाने के लिए कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया. शाह ने दावा किया कि हम ऐसा नहीं होने देंगे. कहा कि भारत का चुनाव आयोग घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर करने की कोशिश कर रहा है और कांग्रेस इसे रोकने की कोशिश कर रही है.

असम में भाजपा लगाएगी हैट्रिकः नबीन

उधर, भाजपा प्रमुख नितिन नबीन ने रविवार को कहा कि पार्टी असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक बनाएगी. मार्गेरिटा उम्मीदवार और मौजूदा भाजपा विधायक भास्कर शर्मा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नबीन ने राज्य के विकास के बजाय कथित तौर पर वोट बैंक की राजनीति में संलग्न होने के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों पर भी हमला किया और कहा कि काले अध्याय को याद रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है. हमने पहले सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई. इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यकाल में सरकार बनाई. इस बार हम सरमा के नेतृत्व में अपनी तीसरी सरकार बनाएंगे. नबीन ने कहा कि वह पार्टी के विभिन्न कार्यों के लिए 2009-10 से असम का दौरा कर रहे हैं और राज्य भर में बड़े पैमाने पर यात्रा की है. उन्होंने दावा किया कि हमें काले अध्याय को याद रखने की जरूरत है. उस समय विकास की कोई बात नहीं होती थी. तनाव था. लोग केवल हिंसा और आंदोलन पर चर्चा करते थे.

ये भी पढ़ेंः TMC कार्यालय में कैरम खेलते पकड़े गए तीन जवान, तीनों सस्पेंड, चुनाव ड्यूटी से हटाए गए, जांच शुरू

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?