Home Top News नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया; किए अनगिनत टुकड़े; जानें मामला

नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया; किए अनगिनत टुकड़े; जानें मामला

by Sachin Kumar
0 comment
Visakhapatnam Indian Navy staff murdered woman dismembered body

Visakhapatnam : विशाखापत्तनम में एक नेवी के कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को कई टुकड़े में बांट दिया. आरोपी ने प्रेमिका के कुछ हिस्सों को फ्रीज में छिपा दिया था और कुछ को बाहर फेंककर आ गया था.

Visakhapatnam : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शव को कई टुकड़ों में करके फ्रिज में छिपा दिया. हालांकि, कर्मचारी ने सबूत मिटाने की काफी कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है नौसेना के कर्मचारी ने महिला के शव के कुछ हिस्सों को जला भी दिया था और उनको एक खाली जगह पर फेंक दिया.

कर्मचारी ने खरीदा था ऑनलाइन चाकू

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर 28 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी. साथ ही उसके शरीर के शव के टुकड़े-टुकड़े भी कर दिए और गाजुवाका इलाके में सबूत मिटाने की भी कोशिश की. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू खरीदा और उससे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, जिसके कुछ हिस्सों को फ्रीज में रख दिया. इसके बाद रविवार को अदाविवरम के पास एक खाली जगह पर सिर और हाथों को जला दिया.

आईएनएस डेगा में तैनात है कर्मचारी

आरोपी की पहचान चिंतदा रविंद्र के रूप में हुई है, जो वर्तमान में आईएनएस डेगा में तैनात है. वह साल 2021 से मृतका पोलिपल्ली मोनिका के संपर्क में था. दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी. वहीं, पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि रविवार को रविंद्र ने अपने घर पर मोनिका की हत्या कर दी. दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने मोनिका को मार डाला. कर्मचारी ने प्रेमिका के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने पर लगा दिया.

बहस के बाद कर्मचारी ने कर दी हत्या

पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि समय बीतने के साथ दोनों के बीच में रिश्ता काफी गहराता चला गया. इसके बाद वह विशाखापत्तनम में विभिन्न जगहां पर मिलने-जुलने लगे. अधिकारी ने आगे कहा कि महिला ने अपने रविंद्र से करीब 3.5 लाख रुपये लिए थे और प्रेमिका ने धमकी दी थी कि वह उनके रिश्ते के बारे में उसकी पत्नी को बता देगी. पैसे को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे. साथ ही जिस दिन हत्या करने वाली घटना हुई थी आरोपी ने कथित तौर पर प्रेमिका को अपने फ्लैट बुलाया था. वहां पर दोनों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें- ईरान के हमलों में मारा गया एक और भारतीय नागरिक, तेहरान ने कुवैत के पावर प्लांट को तबाह किया

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?