Home Latest News & Updates मैदान पर कचरा उठाते दिखे Matthew Hayden, पूर्व क्रिकेटर ने सिखाया लोगों को सिविक सेंस; देखें वीडियो

मैदान पर कचरा उठाते दिखे Matthew Hayden, पूर्व क्रिकेटर ने सिखाया लोगों को सिविक सेंस; देखें वीडियो

by Sachin Kumar
0 comment
Matthew Hayden spotted picking litter field

IPL 2026 : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्य हेडन का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर खाली बोतलें डस्टबिन में डाल रहे हैं.

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच अपनी सादगी को लेकर काफी चर्चा बंटोर रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने से पहले गुजरात टाइटंस ने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया. इस वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि मैदान पर पड़ी खाली बोतलें और प्लास्टिक उठाकर कचरे के डिब्बे में डाल रहे हैं. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में देखें गए इस दृश्य ने लोगों का दिल जीत लिया है और एक मैसेज भी दिया है कि खासकर आप जहां पर रहते तो वहां पर कचरा इस तरह से नहीं फैलाना चाहिए. हालांकि, इस तरह का कचरा कहीं नहीं फैलाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मामला यह है कि प्रैक्टिस के सेशन के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर खाली पानी की बोतलें और कुछ खाने के पैकेट जहां पर इस्तेमाल किए उसे वहीं छोड़ दिए. इन सब कचरे को हेडन ने देखा तो उन्होंने बिना किसी शिकायत के इन सभी कचरे को जगह जगह से उठाकर डस्टबिन में डाल दिया. हेडन के इस कदम को क्रिकेट फैंस सिविक सेंस तक कह रहे हैं. दूसरी तरफ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई उनके इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहा है.

आईपीएल में मैथ्यू का डेब्यू

आईपीएल 2026 में मैथ्यू हेडन ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज कोच ने अपना डेब्यू किया है. वह पहली बार आईपीएल में कोच की रूप में भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, वह इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुके हैं. वहीं, कोचिंग के फील्ड में उनका अनुभव ज्यादा नहीं है लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल चुके हैं और कई मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है. आपको बताते चलें कि टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था. उस वक्त पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद पीसीबी ने साल 2022 में टी-20 विश्व कप के लिए हेडन को टीम का मेंटर भी नियुक्त किया गया था.

हेडन अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में दो बार विश्व कप जीता है. वह साल 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा रहे हैं और यहां पर कंगारूओं ने विश्व कप जीते थे.

हार से हुई जीटी की शुरुआत

साथ ही अगर मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, गुजरात की बल्लेबाजी शानदार रही थीं. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. वहीं, टीम के कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली.

यह भी पढ़ें- ‘वह अभी कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं…’ जानें ऐसा क्यों बोले अश्विन? माइकल वॉन ने कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?