Home Lifestyle शादी हो या संगीत, लहंगे और साड़ी के साथ खूब जमेंगे ये New Blouse Design; आप भी करें ट्राई

शादी हो या संगीत, लहंगे और साड़ी के साथ खूब जमेंगे ये New Blouse Design; आप भी करें ट्राई

by Preeti Pal
0 comment
शादी हो या संगीत, लहंगे और साड़ी के साथ खूब जमेंगे ये New Blouse Design; आप भी करें ट्राई

New Blouse Design: अगर आप भी इस वेडिंग सीजन फंक्शन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो कुछ नए डिजाइन के ब्लाउज लेकर आए हैं, जो आपकी साड़ी और लहंगे के साथ कमाल लगेंगे.

03 April, 2026

साड़ी और लहंगा तो हम सभी के पास होते हैं, लेकिन एक सही ब्लाउज उस पूरे एथनिक लुक की जान बन सकता है. आजकल फैशन की दुनिया में ब्लाउज सिर्फ एक साथ पहनने वाला कपड़ा नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. ऐसे में अगर आप अपनी पुरानी साड़ी या हैवी लहंगे को एक नया और ट्रेंडी अवतार देना चाहती हैं, तो ब्लाउज के इन लेटेस्ट डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें. ये आपकी सिंपल साड़ी को भी ग्लैमरस लुक दे सकते हैं.

वी-नेक

ये डिजाइन हर बॉडी टाइप पर अच्छा है और आपको एक मॉडर्न लुक भी देता है. इस तरह के ब्लाउज को आप अपनी फेवरेट सिल्क साड़ी या लहंगे के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं.

ऑफ-शोल्डर

अगर आप पार्टी या संगीत नाइट के लिए कुछ बोल्ड और नया ढूंढ रही हैं, तो ऑफ-शोल्डर ब्लाउज सबसे अच्छा ऑप्शन है. ये क्लीन और यंग लुक देता है जिसे स्टेटमेंट जूलरी के साथ और भी शानदार बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंःहैवी लहंगे छोड़कर, Alia Bhatt की इस लाइटवेट Organza Saree पर आया सबका दिल, सादगी में दिखी रॉयल्टी

पफ स्लीव्स

रेट्रो लुक एक बार फिर ट्रेंड में वापस आ चुका है. नेट या शिफॉन फैब्रिक वाली पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी रॉयल बना देती हैं. आप प्लेन स्कर्ट के साथ भी इस तरह का ब्लाउज पहन सकती हैं.

हाई नेक

फॉर्मल इवेंट्स या ऑफिस पार्टी के लिए कॉलर वाले ब्लाउज बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं. ये ट्रेडिशन और मॉर्डन लुक का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. फॉर्मल लुक के लिए आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं.

शीयर बैक

बैक डिजाइन में आजकल नेट का इस्तेमाल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. एम्ब्रॉयडरी वाली नेट आपके ब्लाउज की बैक को बहुत ही स्टाइलिश दिखाती है. किसी भी फंक्शन के लिए ये लुक परफेक्ट है.

पेपलम स्टाइल

अगर आप लहंगे या साड़ी के साथ कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो पेपलम ब्लाउज चुनें. ये कमर के पास से घेरे वाला होता है और बहुत ही स्टाइलिश लगता है. सीधे पल्ले की साड़ी भी इस तरह के टॉप ब्लाउज के साथ काफी अच्छी लगती है.

यह भी पढ़ेंः सिर्फ एक A Line Kurti और आपका हर लुक हो जाएगा सुपरहिट, ऑफिस से आउटिंग तक; स्टाइल में रहने के 6 लाजवाब डिजाइन्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?