Home Latest News & Updates कपिल-धोनी से क्यों मांगी युवराज सिंह ने माफी? पिता योगराज को लेकर कही ये बात; जानें मामला

कपिल-धोनी से क्यों मांगी युवराज सिंह ने माफी? पिता योगराज को लेकर कही ये बात; जानें मामला

by Sachin Kumar
0 comment
Yuvraj Singh Apologizes MS Dhoni and Kapil Dev

Yuvraj Singh : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. उन्होंने अपने पिता के विवादित बयानों को लेकर कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से माफी मांगी है.

Yuvraj Singh : भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से माफी मांगी है. युवराज की तरफ से यह माफी उनके पिता योगराज द्वारा वर्षों से लगातार दिए जा रहे विवादित बयान को लेकर सामने आई है. मामला यह है कि योगराज सिंह लगातार पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज सिंह को टीम से बाहर करवाया और साथ ही टीम का कप्तान भी नहीं बनने दिया. हालांकि, युवराज ने हमेशा इन बयानों से दूरी बनाए रखी और कभी भी इन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी.

पिस्तौल लेकर पहुंचे थे कपिल के घर

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ही नहीं, योगराज ने 1983 विश्व कप में विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव को भी नहीं बख्शा. उन्होंने मीडिया और दूसरे इंटरव्यू में दावा किया है कि 1980 के दशक में उनके करियर को सबसे ज्यादा नुकसान कपिल देव ने पहुंचाया. साथ ही उन्होंने एक बार तो यह तक कह दिया था कि वह एक बार कपिल देव के घर पर पिस्टल लेकर पहुंच गए थे. हालांकि, कपिल देव ने इन बयानों पर कभी प्रतिक्रिया नहीं दी और वह विवादों को आगे बढ़ाने से भी बचते रहे हैं.

युवराज ने सालों बाद मांगी माफी

युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में यह कहते हुए दिखे कि मैं कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से माफी मांगना चाहता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अपने पिता से कहा था कि ऐसी बयानबाजी ठीक बात नहीं है. इसी बीच इस पॉडकास्ट में दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. जहां पर युवराज ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत पर भी चर्चा करते हुए नजर आए. इसके अलावा युवराज यह भी कहते हुए नजर आए कि मैं अपने पिता के बयान से सहमत नहीं हूं और इस बारे में उन्हें कई बार समझाया भी है.

योगराज के रुख में आई नरमी

आपको बताते चलें कि हाल कुछ महीनों में योगराज का रुख काफी नरम पड़ा है और वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों के लिए आरोप-प्रत्यारोप कम करते हैं. इसी बीच युवराज ने अपने इंटरव्यू में धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि धोनी लंबे समय तक खेलते रहे. वहीं, पूर्व सेलेक्टर्स संदीप पाटिल ने कहा था कि टीम से बाहर करने का फैसला सेलेक्टर्स का था, न कि धोनी का था.

इसके अलावा युवराज सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि साल 2017 में जब वह टीम में वापसी कर रहे थे, तब एमएस धोनी ने उन्हें साफ तौर पर उनकी भूमिका के बारे में बताया था. इसके बाद उन्हें सब कुछ क्लियर दिखने लगा था और उन्होंने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर युवराज ने अपने पिता योगराज को ऐसे दिया सरप्राइज! दिखा भावुक पल; देखें वायरल वीडियो

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?