Sherwani Looks: आज-कल शादी में दुल्हन ही नहीं, बल्कि दूल्हे भी अपने लुक पर काफी मेहनत करते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए सेलिब्रिटीज से इंस्पायर शेरवानी लुक्स लेकर आए हैं.
04 April, 2026
आजकल की शादियों में दूल्हा सिर्फ बारात का हिस्सा नहीं होता, बल्कि वो शादी का सबसे बड़ा स्टाइल आइकन होता है. अब वो ज़माना गया जब सिर्फ सिंपल शेरवानी पहन ली जाती थी. आज का दूल्हा अपनी पर्सनालिटी और पसंद को अपने कपड़ों के ज़रिए दिखाना चाहता है. चाहे वो रॉयल लुक हो या कुछ हटकर और कूल, शेरवानी के साथ अब नए-नए एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए उन स्टार्स के लुक्स लेकर आए हैं, जिन्होंने शेरवानी के फैशन को पूरी तरह बदल दिया है.

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का फैशन हमेशा सिंपल और रॉयल का कॉम्बिनेशन होता है. हाल ही में एक शो के लिए रणबीर ने सिल्क की आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर हाथ से की गई खूबसूरत कढ़ाई का काम था. डिजाइनर तरुण तहिलियानी की इस शेरवानी में में रणबीर बिल्कुल परफेक्ट दिख रहे थे. अगर आपको भी अपनी शादी में ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक चाहिए तो, इस तरह की शेरवानी ट्राई कर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा
इंडियन क्रिकेट की दुनिया के उभरते स्टार अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही चौके-छक्के नहीं लगा रहे, बल्कि स्टाइल के मामले में भी काफी आगे हैं. इस शेरवानी लुक में वो रॉयल दूल्हे से कम नहीं लग रहे हैं. उनका ये लुक किसी भी जश्न में चार चांद लगा सकता है. अगर आप अपनी शादी में कुछ भारी और रॉयल पहनना चाहते हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी और कुर्ता सेट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा.

रणवीर सिंह
स्टाइल की बात हो और रणवीर सिंह का जिक्र ना हो, ये कैसे हो सकता है? अगर आप चाहते हैं कि जब आप एंट्री लें, तो सबकी नज़रें सिर्फ आप पर टिक जाएं, तो रणवीर का ये लुक आपके लिए है. मनीष मल्होत्रा की इस शेरवानी पर दबका वर्क का बारीकी से काम किया गया है. ये दिखने में भारी और बहुत शाइनी है. इस तरह की शेरवानी आपको हाई-वोल्टेज ड्रामा और रॉयल फील देगी.

रोहित सराफ
अगर आप पेस्टल कलर्स से बोर हो गए हैं, तो रोहित सराफ का ये लुक देखिए. इस शेरवानी पर मेटैलिक कढ़ाई की गई है, जो रोशनी पड़ते ही शाइन करती है. ये लुक काफी यंग और कूल है. रात के फंक्शन के लिए रोहित का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है, जो रात के फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।

ईशान खट्टर
ईशान खट्टर ने इस सीजन का सबसे वर्सेटाइल लुक कैरी किया है. जैकट और पैंट का ये कॉम्बिनेशन एकदम फ्रेश और कूल वाइब देता है. ये ट्रेडिशनल शेरवानी और मॉडर्न सूट के बीच का एक बेहतरीन बैलेंस है. सिल्क जैकेट और पैंट सेट बिल्कुल वैसा ही है, जिसे आप मेहंदी, कॉकटेल या रिसेप्शन, किसी भी मौके पर बिना सोचे पहन सकते हैं.

विक्की कौशल
विक्की कौशल ने साबित कर दिया कि कभी-कभी बिना किसी चमक-धमक के भी आप सबसे अलग दिख सकते हैं. उन्होंने एक ही कलर की शेरवानी पहनी जिस पर बारीक फ्लोरल प्रिंट था. ये दिखने में बहुत ही क्लासी और रॉयल लगता है. एक्टर की मोनोक्रोम फ्लोरल शेरवानी उन लड़कों के लिए है जो लेस इज मोर की पॉलिसी फॉलो करते हैं.
यह भी पढ़ेंः शादी हो या संगीत, लहंगे और साड़ी के साथ खूब जमेंगे ये New Blouse Design; आप भी करें ट्राई
