Home Latest News & Updates वोट डालने पर मिलेगी फ्री उबर राइड, हलवा और डिस्काउंट, वोटर्स को बूथ तक लाने के लिए EC की अनोखी पहल

वोट डालने पर मिलेगी फ्री उबर राइड, हलवा और डिस्काउंट, वोटर्स को बूथ तक लाने के लिए EC की अनोखी पहल

by Neha Singh
0 comment
youth voters

Kerala Election Campaign: केरल में चुनाव आयोग ने युवा वोटर्स को लुभाने के अनोखे आइडियाज निकाले हैं. वोटिंग के दिन फ्री उबर राइड, कैफे में डिस्काउंट और रील कॉम्पिटिशन की प्लानिंग की गई है.

4 April, 2026

फ्री Uber राइड, 1 रुपये में हलवा और चावल का आटा, ये सब सुनने में कस्टमर्स को स्टोर की ओर खींचने के लिए एक ऐड जैसा लग सकता है, लेकिन असल में ये चुनाव आयोग की तरफ से युवा वोटर्स बूथ तक लाने का एक अनोखी आइडिया है. 9 अप्रैल को केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए बढ़ावा देने की कोशिश है, ताकि इस काम को एक बोरिंग एक्टिविटी के बजाय एक सेलिब्रेशन में बदला जा सके. इसके अलावा वोटर्स को कई कैफेज में डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

वोटर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

युवा वोटर्स को पोलिंग बूथ तक खींचने के लिए स्टारबक्स और कैफे कॉफी डे जैसे कॉफी हाउस डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, ब्लिंकिट, स्विगी, जोमैटो और डोमिनोज जैसी फूड और ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस से पॉजिटिव मैसेज, साथ ही AI-वीडियो, रील कॉम्पिटिशन और एक ‘जेन-z एंथम’ का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिसे हाल ही में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने लॉन्च किया था. इसके अलावा, Uber एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम में वोटर के दो किलोमीटर के दायरे में पोलिंग स्टेशन तक फ्री राइड दे रहा है.

EC की एक रिलीज में कहा गया है कि इससे ज़्यादा दूरी पर जाने पर चार्ज लगेगा. केरल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर रतन यू केलकर ने कहा कि SupplyCo चुनाव के बाद 10 और 11 अप्रैल को कस्टमर्स को 1 रुपये में चावल का आटा देने का ऑफर लेकर आया है और Starbucks और Cafe Coffee Day जैसे कॉफी हाउस वोटर्स को कुछ डिस्काउंट देने के लिए बातचीत कर रहे हैं.

केरल के 50 लाख युवा वोटर्स को लुभाने की कोशिश

केरल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर रतन यू केलकर ने कहा, “केरल में 18-30 साल के वोटर्स की संख्या लगभग 50 लाख है, लेकिन यह बड़ा वोटर ग्रुप चुनावों में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं रखता है और वोट देने नहीं आता, भले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में हो. इस ट्रेंड को ठीक करने के लिए, EC ने युवाओं में उनके अधिकारों और वोट की अहमियत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई तरीके अपनाए हैं क्योंकि उन्हें हमेशा लगता है कि एक वोट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

पहली बार वोट देने पर मिलेगा हलवा

केलकर ने कहा, “हम उन्हें (युवाओं को) अलग-अलग तरीकों से मोटिवेट करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे हर ज़िले में पहली बार वोट देने वालों को पोलिंग के दिन हलवा देना. इसका मकसद उनकी सिविक जर्नी को और बेहतर बनाना है ताकि वे डेमोक्रेसी के क्षेत्र में पहला कदम उठाने पर खुश महसूस करें.” इस पहल के तहत, 200 खास ब्रांडेड हलवे के पैकेट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स (DEOs) के ऑफिस में डिलीवर किए जाएंगे, जो इस पहल के लिए पोलिंग बूथ की पहचान करेंगे. CEO ने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और वॉलंटियर पहली बार वोट देने वालों को वेरिफाई करेंगे और तय बूथों पर हलवे के पैकेट बाटेंगे.


यह भी पढ़ें- बिहार शराब कांड: 4 की मौत, 6 अस्पताल में, SHO सस्पेंड, चौकीदार समेत 12 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?