Home Top News ‘हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा, हर सवाल का…’ राघव चड्ढा ने दिया AAP को जवाब; जानें क्या बोले?

‘हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा, हर सवाल का…’ राघव चड्ढा ने दिया AAP को जवाब; जानें क्या बोले?

by Sachin Kumar
0 comment
Raghav Chadha spirited response AAP

Raghav Chadha : राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाने के बाद AAP में सियासत गरमा गई है. इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राघव पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब उन्होंने इसका दो-टूक में जवाब दिया है.

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने ही राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह समेत पार्टी के दूसरे नेताओं ने जमकर हमला किया. इन सभी नेताओं के आरोपों का राघव ने खुलकर जवाब दिया और धुरंधर फिल्म का डॉयलॉग के साथ कहा कि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं. राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पार्टी की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है.

100 बार बोला हुआ झूठ, सच हो जाता है

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो के माध्यम से कहा कि मैं इन सब बातों का जवाब नहीं देना चाहता था. लेकिन उन्होंने मजबूर किया और उन्हें लगता है कि एक झूठ को 100 बार बोला जाए तो कुछ लोग इसको सच मानने लगते हैं. यही वजह है कि मुझे जवाब देने के लिए आगे आना पड़ा. AAP सांसद ने पार्टी की तरफ से लगाए गए तीन आरोपों को लेकर कहा कि मुझे पार्लियामेंट में बोलने से रोक दिया गया. अब मैं तीनों आरोपों का एक-एक करके जवाब देना चाहता हूं.

जानें क्या बोले अपनी सफाई में…

राघव ने कहा कि मुझपर पहला आरोप है कि जब विपक्ष सदन से वॉकआउट करता तो मैं वहीं बैठा रहता हूं. इस पर आप सांसद ने कहा कि यह सरासर बिल्कुल झूठ है. मैं उनको चुनौती देता हूं कि वह एक भी ऐसी घटना बताए जहां पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया है और मैं वहीं बैठा रहा हूं. सदन में कैमरा लगा रहता है और वह वहां से वीडियो निकालकर देखकर बताए कि वह कब बैठा रह गया. अगर वह सीसीटीवी निकालकर लोगों को दिखा दें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

मुझसे साइन करने के लिए नहीं कहा गया

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर दूसरा आरोप लगाया कि चीफ इलेक्शन कमीश्नर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मैंने हस्ताक्षर नहीं किए. राघव ने इसको भी झूठा करार देते हुए कहा कि राज्यसभा में पार्टी के करीब 10 सांसद हैं और उनमें से 6-7 लोगों ने साइन नहीं किया. क्या इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष रूप से साइन करने के लिए कहा गया.

मैंने सदन में चिल्लाने नहीं जाता

पार्टी ने तीसरा आरोप लगाया था कि वह डर गए हैं और सदन में बेकार मुद्दे उठाते हैं. इस पर राघव ने कहा कि पहली बात तो यह है कि मैं सदन में चिल्लाने, माइक तोड़ने और गाली देने के लिए नहीं जाता हूं. मैं वहां पर सिर्फ जनता के मुद्दे को उठाने गया हूं और उनकी जो शिकायत है उन्हें वहां पर बताने के लिए पहुंचा हूं. आप सांसद ने कहा कि मैंने राज्यसभा में जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स की बात की, पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की प्रदूषित हवा का मुद्दा उठाया. साथ ही हमारे सरकारी स्कूल से लेकर हेल्थ की बात कही. वो बाते रखीं जो जनता से जुड़ी हुई बातें थीं.

धुरंधर-2 के डॉयलॉग से दिया जवाब

राघव ने आगे कहा कि कोई भी नेता उनके चार साल के ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देख लें. उन्होंने कहा कि मैं यहां पर मुद्दे उठाने के लिए आया हूं न कि शोर मचाने आया हूं. साथ ही यह सदन टैक्सपेयर के पैसे से चलती हैं और यहां पर जनता से जुड़े मुद्दे को उठाया जाना चाहिए. अंत में मैं वहीं कहना चाहता हूं कि जो मुझे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं वह बिल्कुल झूठे हैं और मैं इन्हें सिरे से खारिज करता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि हर झूठ बेनकाब किया जाएगा और हर सवाल का सीधा जवाब दिया जाएगा. क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं.

यह भी पढ़ें- भूकंप से दहला अफगानिस्तानः 8 की मौत, सैकड़ों घर जमींदोज, पाकिस्तान में भी कांपी धरती, अलर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?