Trump Warning to Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. ट्रंप ने तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “समय तेजी से निकलता जा रहा है.”
5 April, 2026
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब छठे हफ़्ते में पहुंच गया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार दूसरे दिन भी अमेरिकी मिलिट्री अपने लापता पायलट की तलाश कर रही है, जिसका प्लेन ईरान के एक दूर-दराज इलाके में क्रैश हो गया था. इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. ट्रंप ने तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “समय तेजी से निकलता जा रहा है.”
48 में अमेरिका करेगा हमला
ट्रंप ने कहा, “याद है जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन दिए थे? टाइम खत्म हो रहा है. 48 घंटे में, US उन पर बुरी तरह टूट पड़ेगा.” ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मेरे लोगों के जरिए मुझसे बहुत प्यार से पूछा कि क्या हमें थोड़ा और टाइम मिल सकता है?” अगर वे मेरी बात नहीं मानेंगे, तो मैं उनके पावर प्लांट को खत्म कर दूंगा. 26 मार्च को ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने US और ईरान के बीच डील की डेडलाइन बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि इस दौरान US ईरानी पावर प्लांट को टारगेट नहीं करेगा. हालांकि, ईरान ने युद्ध खत्म करने के अमेरिका के प्रस्ताव को एकतरफा बताया था.
ट्रंप ने सबसे पहले ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसको उन्होंने पांच दिने के लिए आगे बढ़ा दिया. इसके बाद ट्रंप ने अपनी डेडलाइन 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दी. लेकिन ईरान ने इसे ट्रंप का डर बताया था और कहा था ट्रंप अकेले ही सारी घोषणाएं कर रहे हैं, क्योंकि वे कमजोर पड़ रहे हैं.
ईरान में खोया अमेरिकी पायलट
ईरान ने दावा किया है कि उसने US के F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को निशाना बनाया है, जो शुक्रवार को मार गिराए गए दो विमानों में से एक था. उसने “दुश्मन पायलट” को पकड़ने के लिए इनाम की भी घोषणा की. ईरान के जॉइंट मिलिट्री कमांड ने यह भी कहा कि उसने US के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर हमला किया, हालांकि इस दावे की अलग से पुष्टि नहीं हो सकी. इस लड़ाई को अब छह हफ्ते हो चुके हैं, जो 28 फरवरी को US और इजराइल के जॉइंट हमलों से शुरू हुई थी.
इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली है, दुनिया भर के बाजारों को अस्थिर कर दिया है, जरूरी समुद्री व्यापार रास्तों को बाधित कर दिया है और ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी की है. स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि ईरान पूरे इलाके में जवाबी हमले जारी रखे हुए है.
यह भी पढ़ें-US ने किया ईरान के परमाणु केंद्र पर हमला, अराघची बोले- तेहरान को नहीं, GCC देशों को खतरा
News Source: PTI
