Cricket News : एक समय इंग्लिश टेस्ट क्रिकेट टीम का सितारा रहे जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर चौंकाने वाला कारनामा करके दिखाया है. उन्होंने 21 साल पहले जिस व्यक्ति को आउट किया था और उसके बेटे का भी विकेट चटकाया है.
Cricket News : क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. लेकिन खेल की दुनिया में कभी ऐसा कुछ होता है जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाता है. ऐसा ही कुछ अनोखा कारनामा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने करके दिखाया है. उन्होंने 21 साल के अंतराल में अपनी दो पीढ़ी के बल्लेबाजों को आउट करके इतिहास रच दिया. बता दें कि एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और वर्तमान में वह काउंटी डिविजन-2 में लंकाशायर के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए 13 ओवर की गेंदबाजी में 64 रन देकर 5 विकेट चटकाने का काम किया है.
एंडरसन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
जेम्स एंडरसन ने जिन 5 क्रिकेटरों के विकेट लिए हैं उनमें से एक के पिता को 21 साल पहले भी आउट किया था. अब बेटे को आउट किया है और उनका नाम है जेम्स सेल्स. सेल्स के पिता का नाम डेविड है. आपको बताते चलें कि साल 2005 में एंडरसन ने काउंटी मुकाबले में डेविड सेल्स को भी आउट किया था. वहीं, उन्होंने डेविड के 23 वर्षीय बेटे को आउट करके एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वहीं, एंडरसन द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की वजह से नॉर्थैम्प्टनशर की टीम ने 200 रनों से पहले 9 विकेट खो दिए. दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 215 रन था. इससे पहले लंकाशर ने अपनी पहली पारी के दौरान 384 रन बनाए थे.
2024 में किया था क्रिकेट को अलविदा
जुलाई 2024 में जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और कहा जाता है कि एक उम्र के बाद किसी संस्था से अलग होने का वक्त आ जाता है, लेकिन वह उम्र आपके प्रोफेशनल से अलग नहीं करा पाती है. 43 वर्षीय इस गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है.
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन ने 700 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं, जो किसी भी तेज गेंदबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसके बावजूद वह घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं और अपनी टीम के लिए शानदार योगदान दे रहे हैं. पिछले सीजन में एंडरसन ने लंकाशायर की अस्थायी कप्तानी भी की थी, जहां पर टीम ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था. इसके बाद ही उन्हें टीम का परमानेंट कप्तान बना दिया गया था.
यह भी पढ़ें- ‘इस तरह देखना काफी दर्दनाक…’ चेन्नई की लगातार दो हार के बाद निराश हुए आर अश्विन; कही ये बात
