CM Himanta Wife: सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने पवन खेड़ा और गौरव गोगोई के खिलाफ पासपोर्ट और प्रॉपर्टी के झूठे आरोप लगाने पर एफआईआर दर्ज की है.
6 April, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस पार्टी के बीच चल रहा आरोप-प्रत्यारोप अब कानूनी रूप ले चुका है. सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने पवन खेड़ा और गौरव गोगोई और अन्य लोगों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने पर एफआईआर दर्ज की है. सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से गलत जानकारी का इस्तेमाल करके यह आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं और दुबई में प्रॉपर्टी है.
पाकिस्तानी ग्रुप से लिए गए डॉक्यूमेंट्स
BJP नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया, वे एक सोशल मीडिया ग्रुप “पाकिस्तानीज इन अजमान” से लिए गए थे, और उस देश के एक व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर उनकी पत्नी की फोटो मॉर्फ की गई थी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान की मदद ली है. यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं है, बल्कि देश के खिलाफ एक अपराध है.” सरमा ने दावा किया कि यह सब असम चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है.
VIDEO | Assam polls: Assam CM Himanta Biswa Sarma on allegations against his wife says, “Taking help from Pakistan to defame me is a crime against the nation. The Congress may be trying to remove Pawan Khera and has given him fake documents to present.”#AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/RBWE8sfC6d
— Press Trust of India (@PTI_News) April 6, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. “मुझे यकीन है कि पुलिस केस दर्ज करेगी और जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई “इतना नीचे गिर सकते हैं” और मेरी पत्नी के खिलाफ ऐसे झूठे आरोप लगा सकते हैं.
कांग्रेस ने लगाए थे ये आरोप
इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट, दुबई में दो प्रॉपर्टी और शेल कंपनियों में संपत्ति है. पवन खेड़ा ने कहा सरमा की पत्नी की ”दुबई में दो प्रॉपर्टी हैं, जिनमें साफ तौर पर रिनिकी भुयान सरमा का नाम प्रॉपर्टी के मालिक के तौर पर लिखा है, लेकिन CM के ECI को उनके नॉमिनेशन पेपर के साथ जमा किए गए एफिडेविट में दोनों का ही जिक्र नहीं है.” इसके बाद आज सीएम ने जानकारी दी कि उनकी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरमा ने कहा कि ये आरोप चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए लगाए गए हैं, जो कानून के तहत सजा के लायक है.
यह भी पढ़ें- ‘हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा, हर सवाल का…’ राघव चड्ढा ने दिया AAP को जवाब; जानें क्या बोले?
News Source: PTI
