Home Latest News & Updates विश्व कप की मेजबानी करने वाली टीम पर लटकी तलवार! क्या टूर्नामेंट में बना पाएगी जगह? आगे बड़ी चुनौती

विश्व कप की मेजबानी करने वाली टीम पर लटकी तलवार! क्या टूर्नामेंट में बना पाएगी जगह? आगे बड़ी चुनौती

by Sachin Kumar
0 comment
World Cup 2027 Namibia Cricket Team

World Cup 2027: क्रिकेट की दुनिया में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. विश्व कप 2027 की मेजबानी करने वाली टीम का टूर्नामेंट में खेलना काफी मुश्किल होता हुआ दिख रहा है.

World Cup 2027: वनडे विश्व कप अगले साल आयोजित होने वाला है, लेकिन इसी बीच एक हैरान करने देने वाला अपडेट सामने आया है. ICC वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई टीम मेजबानी करने वाली हो और उसके ही गर्दन पर खेलने को लेकर तलवार लटकी हो. इस बार जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं उससे लगता है कि मेजबानी टीम का टूर्नामेंट में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है और नामीबिया की अभी तक जगह पक्की नहीं हो पाई है. हालांकि, दावा किया जा रहा है कि उसके पास अभी भी एक चांस बचा है.

साउथ अफ्रीका और जिम्बाव्बे को मिली एंट्री

आपको पता होगा कि आगामी विश्व कप 2027 की मेजबानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं. इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाव्बे और नामीबिया शामिल हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका और जिम्बाव्बे ने तो अपनी सीट पक्की कर ली है, लेकिन नामीबिया के ऊपर तलवार लटकी हुई है. दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाव्बे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फुल मेंबर हैं. लेकिन नामीबिया सिर्फ एसोसिएट मेंबर हैं. ऐसे में उसको टूर्नामेंट शामिल होने के लिए क्वालीफाई करना होगा. फिलहाल के लिए जो क्वालीफाई मैच खेले जा रहे हैं उनमें नामीबिया की हालत काफी पतली दिख रही है. इस हिसाब से नहीं लग रहा है कि मेगा टूर्नामेंट में नामीबिया इतनी आसानी से शामिल हो पाएगी. लेकिन अभी उसके लिए रास्ते पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं. टीम को अभी एक और चांस मिलेगा और अगर वह उससे भी चूक जाती है तो उसे बाहर बैठना पड़ेगा.

अंकतालिक में छठे स्थान पर मौजूद

वहीं, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है कि कोई मेजबान टीम टूर्नामेंट के बाहर बैठे. नामीबिया आईसीसी का एसोसिएट मेंबर है ऐसे में उसको 2 और क्वालीफायर खेलने होंगे. वर्तमान में नामीबिया का हालत ज्यादा खास नहीं है. साथ ही अगर लीग की अंक तालिका पर नजर डालें तो वह छठे स्थान पर मौजूद हैं. इसके अलावा नामीबिया ने अभी तक 25 मुकाबले खेले हैं जिसमें 9 जीती है और 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम का रन रेट भी माइनस में है.

टीम को क्वालीफायर प्ले-ऑफ खेलना होगा

वर्तमान में टॉप-4 में USA, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और ओमान शामिल हैं. ओमान के पास भी 27 अंक हैं और नामीबिया के पास 8 अंक कम हैं. साथ ही जो टीमें बॉटम 4 में रहेंगी वह आगे का सफर नहीं कर पाएंगी. अब टीम की सीधे एंट्री करना बहुत मुश्किल हैं, लेकिन नामीबिया के लिए अभी एक और चांस बाकी है. उसके पास क्वालीफायर प्ले-ऑफ का रास्ता बचा है.

अब आपके दिमाग आ रहा होगा कि यह क्वालीफायर प्ले-ऑफ क्या होता है? क्वालीफायर उभरती हुई टीम के खिलाफ खेला जाता है. इस कड़ी में नामीबिया को जर्सी और पीएनजी जैसी नई टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा. अगर यहां पर नामीबिया जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो उसे मेगा टूर्नामेंट विश्व कप से बाहर होना पड़ेगा. नामीबिया को सोमवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है और अगर टीम यहां पर जीत दर्ज करती है तो उसका रास्ता आगे जाने के लिए साफ हो जाएगा. लेकिन आज की हार उसको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता साफ दिख जाएगा.

यह भी पढ़ें- 21 साल पहले बनाया पिता को शिकार, अब बेटे को किया आउट; जेम्स एंडरसन ने 43 की उम्र में किया कमाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?