Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो ने क्रिकेट फैंस को एक बड़ी राहत दी है. मेट्रो ने अपनी आखिरी ट्रेन की टाइमिंग को बढ़ा दिया और अब फैंस देर रात तक परेशानी मुक्त यात्रा कर सकते हैं.
Delhi Metro : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के कई मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है. मेट्रो ने अब जिस दिन आईपीएल का मैच दिल्ली में आयोजित होगा उस दिन आखिरी ट्रेन का समय बढ़ा दिया है. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 8 अप्रैल को इस स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा और क्रिकेट प्रेमियों को मेट्रो की सेवाएं काफी देर से मिलेगी. अब वह लोग अपने घर पर आराम से लौट सकते हैं और यात्रा भी परेशानी मुक्त होगी. इस पूरे मामले की जानकारी दिल्ली मेट्रो ने खुद अपने ऑफिशियल हैंडल पर दी है.
देर रात तक चलेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा- अब 8 अप्रैल, 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली आईपीएल मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाया है, ताकि मैच के बाद घर लौटने वाले सभी क्रिकेट फैंस के लिए यात्रा सुगम और परेशानी मुक्त हो सके.
मैच के दिन ये होगी सभी लाइनों की टाइमिंग
रेड लाइन
- शहीद स्थल से रिठाला तक- रात 12:10 बजे
- रिठाला से शहीद स्थल तक- रात 12:15 बजे
येलो लाइन
- समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक- रात 12:20 बजे
- हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली तक- रात 11:45 बजे
ब्लू लाइन
- द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली तक- रात 11:45 बजे
- वैशाली से द्वारका सेक्टर‑21 तक- रात 12:00 बजे
- द्वारका सेक्टर‑21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक- रात 11:35 बजे
- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर‑21 तक- रात 12:00 बजे
ग्रीन लाइन
- कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक- रात 01:00 बजे
- इंद्रलोक से मुंडका तक, रात 01:00 बजे
- ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंदरलोक तक, रात 12:00 बजे
- ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर तक- रात 12:10 बजे
वायलेट लाइन
- कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक- रात 12:25 बजे
- राजा नाहर सिंह से कश्मीरी गेट तक- रात 11:20 बजे
पिंक लाइन
- मजलिस पार्क (एक तरफ) रात 12 बजकर 12 मिनट तक
- मजलिस पार्क (दूसरी तरफ) रात 11 बजकर 50 मिनट तक
- मौजपुर से शिव विहार तक- रात 01 बजकर 55 मिनट तक
- शिव विहार से मौजपुर तक- रात 01 बजकर 30 मिनट तक
मैजेंटा लाइन
- बॉटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक- रात 12 बजकर 45 मिनट
- जनकपुरी वेस्ट से बॉटैनिकल गार्डन तक- रात 12 बजकर 30 मिनट
लाइन 8 एक्सटेंशन
- जनकपुरी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक- रात 01 बजकर 50 मिनट
- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से जनकपुरी तक- रात 01 बजकर 30 मिनट
- मजलिस पार्क से दीपाली चौक तक- रात 02 बजकर 20 मिनट
- दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक- रात 02 बजकर 20 मिनट
ग्रे लाइन
- द्वारका से धांसा बस स्टैंड तक- रात 01 बजकर 30 मिनट
- धांसा से द्वारका तक- रात 01 बजकर 15 मिनट
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
- यशोभूमि से नई दिल्ली तक- रात 12 बजकर 30 मिनट
- नई दिल्ली से यशोभूमि तक- रात 01:00 बजे
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग का बड़ा कदम: SIR के बाद पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से हटाए गए 91 लाख नाम
News Source: PTI
