CBSE Result Check Options: सीबीएसई की वेबसाइट पर एकसाथ ज्यादा यूजर्स आने से साइट क्रैश हो जाती है. आज हम आपको रिजल्ट चेक करने के 3 अलग तरीके बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
7 April, 2026
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड के 10वीं का एग्जाम खत्म हो चुका है और छात्रों को रिजल्ट आने का इंतजार है. नतीजे जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करते हैं, लेकिन वेबसाइट पर एकसाथ ज्यादा यूजर्स आने से वेबसाइट क्रैश हो जाती है. वहीं कुछ बच्चे वेबसाइट पर रिजल्ट चेक नहीं कर पाते. आज हम आपको रिजल्ट चेक करने के 3 अलग तरीके बताएंगे. आप वेबसाइट क्रैश होने पर आसानी से इन तरीकों से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप Umang App, Digilocker और SMS का इस्तेमाल करके आप 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.
UMANG ऐप पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

UMANG ऐप डाउनलोड करके उसमें साइन-इन करें. इसके लिए आप नंबर डाले फिर अपना पासवर्ड क्रिएट करें. साइन-इन करने के बाद ऑल सर्विस में जाएं CBSE के ऑप्शन पर क्लिक करें या सर्च बार में CBSE सर्च करें. अब रिजल्ट पर जाएं और अपनी क्लास को चुनें. इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें. आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा. अब इसका पीडीएफ अपने फोन में डाउनलोड कर लें.
Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका DigiLocker है. इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करते समय, आपको अपना मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN डालना होगा. इसके बाद, वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन को पूरा कर लें. लॉग इन करने के बाद, “Issued Documents” सेक्शन में जाएं, CBSE क्लास 10 या 12 की मार्कशीट के ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

SMS भी है एक ऑप्शन
इसके अलावा आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS से CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, अपने फोन के मैसेज बॉक्स में CBSE10 (10वीं के लिए) या CBSE12 (12वीं के लिए) टाइप करें, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर, स्पेस के साथ स्कूल नंबर और सेंटर नंबर लिखें और 7738299899 पर भेज दें.
वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट पर चेक करने का तरीका भी बहुत भी बहुत आसान है. सबसे पहले आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाइए. होमपेज पर, “CBSE 10th Result 2026” या “CBSE 12th Result 2026” के लिए दिए गए खास लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड ID और जन्म की तारीख डालनी होगी. सभी जरूरी जानकारी सही-सही डालने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें- CBSE का नया फॉर्मूला लागू: 6वीं में पढ़नी होगी 3 भाषाएं, 9वीं में मिलेगा आसान-कठिन लेवल का ऑप्शन
