Kashmiri Jhumke Design: इस वेडिंग सीजन में कश्मीरी झुमके शाइन करने के लिए सबसे बेस्ट हैं. यह दिखने में बहुत यूनीक और संदर लगते हैं. यहां आपको कुछ खूबसूरत कश्मीरी झुमकों के डिजाइन दिखाए गए हैं.
7 April, 2026
शादियों के सीजन शुरू हो चुका है. शादियों में लड़कियों को सबसे ज्यादा अपने आउटफिट की चिंता होती है. ड्रेस, मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक, सब कुछ प्लान करना पड़ता है. ट्रेडिशनल ड्रेसस की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं झुमके. अगर आप अपनी ज्वेलरी में एक ट्रेंडिंग और यूनीक ईयररिंग ऐड करती हैं, तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे. इस वेडिंग सीजन में कश्मीरी झुमके शाइन करने के लिए सबसे बेस्ट हैं. यह दिखने में बहुत यूनीक और सुंदर लगते हैं. यहां आपको कुछ खूबसूरत कश्मीरी झुमकों के डिजाइन दिखाए गए हैं, जो आपकी ट्रेडिशनल ड्रेसस पर सूट करेंगे.
पिंक गोल्डन झुमके

पिंक कलर की साड़ी या स्काई ब्लू लहंगे पर कॉन्ट्रास्ट के लिए यह गोल्डन पिंक झुमके बेस्ट हैं. इसके छोटे-छोटे घुंघरू बहुत ही प्यारे लग रहे हैं. दोनों ही झुमकों के डिजाइन ट्रेडिशनल आउटफिट पर सूट करेंगे. इसी डिजाइन में दूसरे कलर के स्टोन के साथ झुमके जरूर ट्राई करें.
मिनिमल झुमके

कश्मीरी झुमके का यह डिजाइन भी बहुत अलग और प्यारा है. इसमें चेन के नीचे घुंघरू के साथ छोटे झुमके भी लगे हैं, जो इसे यूनीक बनाते हैं. सूट के साथ यह डिजाइन बहुत जचेगा. गिफ्टिंग पर्पज के लिए यह झुमके बेस्ट रहेंगे और आपकी दोस्त बहुत पसंद आएंगे.
हेवी मल्टीलेयर झुमके

अगर आप घर की बहू हैं तो आपको हेवी कश्मीरी झुमके पहनने चाहिए. फोटो में दिखाए गए दोनों ही झुमके बहुत सुंदर लग रहे हैं. इनका डिजाइन भी काफी अलग है. पहली फोटो में चेन की मल्टीलेयर है तो दूसरी फोटो में नीचे एक अलग पीस ऐड किया गया है.
हेवी झुमके

इन कश्मीरी झुमकों में गोल मोती की जगह अलग-अलग शेप की मोतियों का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए इसका डिजाइन भी काफी हटके लग रहा है. साड़ी, सूट और लहंगे के अलावा भी यह कश्मीरी झुमके सभी ट्रेडिशनल ड्रेसस पर सुंदर लगेंगे. आपके कलेक्शन में एक कश्मीरी पेयर तो जरूर होना चाहिए.
हेवी झुमके

अगर आप कुछ हेवी ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह के स्टोन वाले गोल्डन झुमके आपको जरूर पहनने चाहिए. यह हेवी झुमके साड़ी के साथ बहुत प्यारे लगेंगे. झुमके खरीदते समय ध्यान रखें, कि स्टोन का कलर आपकी ड्रेस के सेम या कॉन्ट्रास्ट कलर का हो, जिससे पूरा लुक निखर कर आए.
यह भी पढ़ें- नेशनल क्रश का फैशन जलवा, देखें Rashmika Mandanna के वो 5 किलर लुक्स, जिन्होंने इंटरनेट पर लगाई आग!
