Rajya Sabha : देश के अलग-अलग हिस्सों से कई नेता राज्यसभा पहुंचे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी शपथ ली और पहली बार उच्च सदन पहुंचे हैं.
Rajya Sabha : बिहार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय नितिन नवीन ने समेत कई नेताओं ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली. नवीन ने मेज थपथपाने की आवाजों के बीच हिंदी में शपथ ली. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें और शपथ लेने वाले सदन के सदस्यों को बधाई दी. ये सभी नवनिर्वाचित सांसद बिहार, असम, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
अन्य प्रदेशों का ये नेता करेंगे प्रतिनिधित्व
शपथ लेने वालों में असम से टेरश गोवाला (BJP), जोगेन मोहन (BJP) और प्रमोद बोरो (UPP-L) से हैं. साथ ही बिहार से नबीन, उपेंद्र कुशवाह (RLM), रामनाथ ठाकुर (JDU) और शिवेश कुमार (BJP) बिहार से चुने गए हैं, जबकि लक्ष्मी वर्मा (BJP) और फूलो देवी नेता (कांग्रेस) छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसके अलावा करमवीर सिंह बौद्ध (कांग्रेस) और संजय भाटिया (BJP) हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि कांग्रेस के अनुराग शर्मा हिमाचल प्रदेश से चुने गए हैं. शपथ लेने वाले अन्य लोग विनोद श्रीधर तावड़े (BJP) महाराष्ट्र, सुजीत कुमार (BJP) ओडिशा थे. दूसरी तरफ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेन्द्र रेड्डी सदन में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए आएंगे.
पहली बार पहुंचे उच्च सदन
बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं और जीवेश राम भी पहली बार उच्च सदन के सदस्य बने हैं. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाह दूसरी बार सांसद बने हैं. आपको बताते चलें कि नवीन इससे पहले बिहार में बांकीपुरा से विधायक थे और नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री थे. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया और पीएम मोदी ने खुद उनको सीट पर बैठाया था.
बता दें कि JDU ने अपने कोटे से राज्यसभा के उप सभापति रहे हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार सदन ने भेजा गया. खास बात यह रही कि उनकी सीट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उच्च सदन में भेजा गया है. साथ ही इसके पहले निशांत कुमार को उच्च सदन में भेजने की चर्चा थी और 9 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त होने के बाद हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा में मनोनीत किया. वह सदन में रंजन गोगोई के कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई थी.
यह भी पढ़ें- आज संसद में पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 3 विधेयक, 18 घंटे तक चलेगी बहस
News Source: PTI
