Home Lifestyle क्लासी लुक चाहिए तो पहनें ये Collar Blouse, पार्टी से लेकर शादी तक, सभी में दिखेंगी एलिगेंट, देखें लेटेस्ट डिजाइन

क्लासी लुक चाहिए तो पहनें ये Collar Blouse, पार्टी से लेकर शादी तक, सभी में दिखेंगी एलिगेंट, देखें लेटेस्ट डिजाइन

by Neha Singh
0 comment
Collar Blouse Design

Collar Blouse Design: फैशन की दुनिया में सबसे हटके दिखने के लिए कॉलर ब्लाउज एक अच्छी चॉइस है. यहां आपको कॉलर ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाए गए हैं, जो आपके ओवरऑल लुक को और बेहतर बनाएंगे.

18 April, 2026

अगर आप वर्किंग वुमन हैं या आपको क्लासी लुक पसंद है तो सिंपल और एलिगेंट कॉलर ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट हैं. कॉलर ब्लाउज डिजाइन ओल्ड विंटेज और प्रोफेशनल लुक देता है. फैशन की दुनिया में सबसे हटके दिखने के लिए कॉलर ब्लाउज एक अच्छी चॉइस है. यह पार्टी से लेकर शादी तक, हर मौके पर स्टाइलिश और ग्रेसफुल लगता है. चाहे आप सिल्क साड़ी पहनें या जॉर्जेट, यह ब्लाउज किसी भी तरह की साड़ी को युनीक टच देता है. इस आर्टिकल में आपको कॉलर ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाए गए हैं, जो लुक को और खास बना देंगे.

Shirt Collar Design

यह सिंपल कॉलर डिजाइन आपकी हर तरह की साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगेगा. चाहे कढ़ाई वाली साड़ी हो या कॉटन, यह डिजाइन आपकी हर साड़ी को क्लासी बना देगा. आपके इसकी बाजू में अपने पसंद का डिजाइन बनवाकर इसे और खास बना सकती हैं.

Princess Collar Blouse

साड़ी के साथ क्यूट लुक चाहिए तो इस तरह का प्रिंसेस ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. यह आपको रॉयल लुक देगा और आप इसे कॉलेज या ऑफिस के फंक्शन में पहन सकती हैं. यह बनाने में सिंपल भी है और दिखने में क्लासी भी. आप इसके साथ सिंपल या फफी स्लीव्स बनवा सकती हैं.

High Neck Blouse

कुछ हटके ट्राई करने का मन है, तो यह प्लेटड हाई नेक ब्लाउज डिजाइन जरूर ट्राई करें. इसे कैरी करने से सभी का ध्यान सिर्फ आप पर होगा. यह डिजाइन फॉर्मल सिंपल साड़ियों के साथ सुंदर लगेगा. आप इसे कॉलेज फेस्ट, फेयरवेल या ऑफिस पार्टी में पहन सकती हैं.

Plated High Neck Blouse

आलिया भट्ट का फेमस ब्लाउड डिजाइन तो हर बॉलीवुड लवर को ट्राई करना चाहिए. यह भी काफी क्लासी लग रहा है. यह ब्लाउज आपके पूरे लुक का स्टेटमेंट पीस बन जाएगा. इसे किसी सिंपल साड़ी के साथ पहनें. मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप कैरी करें, जो आपके लुक को परफेक्ट बना देंगे.

Shawl Collar Blouse

बनारसी साड़ियों के लिए यह शॉल बलाउज डिजाइन बेस्ट रहेगा. यह डिजाइन काफी यूनीक है. यह आपकी क्लासी क्लासी बनारसी साड़ी में एक मॉडर्न लेकिन रॉयल टच ऐड करेगा. आप इसकी स्लीव्स को पफी या सिंपल दोनों डिजाइन में बनवा सकती हैं.

यह भी पढ़ें-वेडिंग सीजन में साड़ी लुक को बनाएं स्टाइलिश, ट्राई करें Blouse के ये Unique Back Designs, देखते रह जाएंगे सभी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?