Home राज्यMadhya Pradesh शिवराज सिंह का सख्त निर्देश: किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, लापरवाही पर कार्रवाई

शिवराज सिंह का सख्त निर्देश: किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, लापरवाही पर कार्रवाई

by Nitin Thakur
0 comment
शिवराज सिंह चौहान का सख्त निर्देश: किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Wheat purchase in Bhopal: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी.

Wheat purchase in Bhopal: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी. कहा कि किसानों को कोई परेशानी न हो , इसके लिए खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो. चौहान ने मंगलवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र में चल रहे गेहूं खरीदी कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की. उन्होंने कहा कि किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा और इस प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

स्लॉट के लिए मिले दोबारा मौका

समीक्षा के दौरान मंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि स्लॉट बुकिंग, पंजीयन और सत्यापन से जुड़ी जो भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों का स्लॉट तकनीकी कारणों से नहीं बन पाया है, उन्हें दोबारा अवसर देकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए. सर्वर की गति सुधारने और किसानों को कतारों से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए.

जरूरत पड़ी तो छुट्टी के दिन भी होगी खरीद

किसानों की सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि वे खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाने और खरीद की सीमा पर पुनर्विचार करने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा किसानों के मन में यह भरोसा होना चाहिए कि उनका गेहूं जरूर खरीदा जाएगा. जरूरत पड़ने पर केंद्रों पर तौल कांटे बढ़ाने और अवकाश के दिनों में भी खरीद जारी रखने के विषय पर सरकार से चर्चा कर जल्द समाधान निकाला जाएगा.

जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर करें काम

बैठक में बुधनी, इछावर, विदिशा, सांची सहित संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं के विधायक और कलेक्टर शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय से तुरंत करें. बारदाने की उपलब्धता और खरीद केंद्रों पर पेयजल, छाया जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए.

स्वयं करेंगे जमीनी हकीकत की जांच

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं विदिशा संसदीय क्षेत्र के जिलों का भौतिक दौरा करेंगे. वे स्वयं केंद्रों पर पहुंचकर जमीनी हकीकत देखेंगे और समीक्षा बैठकें करेंगे. उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर किसानों की समस्याओं को सुनें और प्रशासन के साथ मिलकर उनका हल निकालें.

ये भी पढ़ेंः किसानों की शिकायत के बाद शिवराज सिंह चौहान के कड़े तेवर, अमानक बीज बेचने वाली कंपनी पर FIR दर्ज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?