Home Top News दक्षिण पश्चिम कोलंबिया में बस को बनाया निशाना, 13 लोगों की मौत और 38 गंभीर रूप से घायल

दक्षिण पश्चिम कोलंबिया में बस को बनाया निशाना, 13 लोगों की मौत और 38 गंभीर रूप से घायल

by Sachin Kumar
0 comment
Explosive kills 13 injures 38 bus southwestern Colombia

Colombia News : कोलंबियां के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक बस बड़ा धमाका हुआ. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना ड्रग्स की तस्करी को लेकर हुई है.

Colombia News : दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश कोलंबिया में शनिवार को एक बस विस्फोट हो गया. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और कोलंबिया सेना ने इस घटना को आतंकी साजिश बताया है. वहीं, काउका इलाके गवर्नर ओक्टेवियो गुजमैन ने बताया कि बस जब काजीबियो नगर पालिका में पैन-अमेरिकन हाईवे से गुजर रही थी उसी वक्त धमाके करने वाले डिवाइस को एक्टिवेट कर दिया गया. बता दें कि इस इलाके में ड्रग्स की तस्करी से जुड़ी हिंसा लगातार बढ़ रही है.

सार्वजनिक संपत्तियों को बनाया जाता है निशाना

कोलंबिया के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यगो लोपेज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह एक आतंकी कृत्य था. उन्होंने इसके लिए ‘जैमे मार्टिनेज़ गुट’ को जिम्मेदार बताया और इस इलाके में यह गुट काफी सक्रिय है. इवान मोर्डिस्को और मार्टिनेज गुट ने साल 2016 में सरकार के साथ शांति समझौता किया था, लेकिन दोनों संगठनों में से कोई भी उसका पालन नहीं करता है. वहीं, कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने एक्स पर इस हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह हमला उन धमाकों की कड़ी में से एक है जिसमें सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया जाता रहा है. इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी कोलंबिया में कम से कम 26 घटनाएं हुई हैं जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ा है.

पूरी ताकत से दिया जाएगा जवाब

वहीं, शुक्रवार को कैली और पामिरा में सैन्य इकाइयों के पास विस्फोटकों से लदे दो वाहनों में धमाका किया गया. इस क्षेत्र में हिंसा का मुख्य कारण है कि नशीला पदार्थों की तस्करी है और दो गुटों के बीच में भिड़ंत शामिल हैं. इस हमले के बाद रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को भेजा गया. सांचेज ने एक्स पर कहा कि ये अपराधी लोगों के मन में डर पैदा करना चाहते हैं, लेकिन हम पूरी ताकत के साथ इनको जवाब देंगे. वहीं, वैले डेल काउका की गवर्नर फ्रांसिस्का टोरो ने राष्ट्रीय सरकार से तत्काल मदद देने की अपील की है.

एक्स पर एक संदेश में टोरो ने आतंकवादी स्तर के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सार्वजनिक सुरक्षा बलों को और मजबूत करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई. अधिकारियों के अनुसार, काउका और वैले डेल काउका उन गैर-कानूनी हथियारबंद गुटों की गैर-कानूनी गतिविधियों का एक अहम केंद्र हैं. साथ ही समुद्री और नदी मार्गों पर कब्जा करने की होड़ में लगे हुए हैं. यह बंदरगाह मध्य अमेरिका और यूरोप में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए एक अहम ट्रांजिट पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल होता है.

यह भी पढ़ें- दूसरे फेज की वोटिंग से पहले छावनी में तब्दील हुआ बंगाल, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, EC ने बताया सिक्योरिटी प्लान

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?