Home Top News फुटबॉल के मैदान में दिखा PM का अलग अंदाज, सिक्किम को 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

फुटबॉल के मैदान में दिखा PM का अलग अंदाज, सिक्किम को 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

by Neha Singh
0 comment
PM Modi in sikkim

PM Modi Played Football: पीएम मोदी ने मंगलवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला. इसके बाद उन्होंने राज्य के 50 वर्ष पूरे होने के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

28 April, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिन के दौरे पर हैं. पीएम ने मंगलवार सुबह बच्चों के साथ फुटबॉल खेला, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने गंगटोक में कुछ लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और गेम को एनर्जाइजिंग बताया. इसके बाद PM सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के समापन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने राज्य को 4,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी. पीएम ने कहा सिक्किम और नॉर्थईस्ट सिर्फ भारत का एक हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी अष्टलक्ष्मी हैं.

देखें तस्वीरें

पीएम ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिनमें वह बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ गंगटोक की एक खूबसूरत सुबह में फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं! जाहिर है, इन युवाओं के साथ एक एनर्जाइजिंग फुटबॉल सेशन!” पीएम ने खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें बैकग्राउंड में लोक भवन बिल्डिंग दिख रही है. वहीं दूसरी वीडियो में उन्होंने पूरे गेम की कुछ शानदार क्लिप्स शेयर की, जिसमें उन्होंने गोल किया और बच्चे खुश हो गए.

4000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

सुबह सुबह बच्चों के साथ खेलने के बाद पीएम राज्य की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और 4000 करोड़ की परियोजनाओं को लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सिक्किम के लोगों से मिलकर मुझे हमेशा एक खास शांति का एहसास होता है. आपकी नरमी, आपकी सादगी, आपके चेहरों पर मुस्कान कमाल की है. यहां आने से पहले भी, मैं सिक्किम के कई टैलेंटेड लोगों से मिला हूं. मैंने सिक्किम के बुद्धिजीवियों, पद्म अवॉर्डी, कलाकारों और फुटबॉल खिलाड़ियों से अलग-अलग टॉपिक पर बात की है.” उन्होंने आगे कहा, “सिक्किम और नॉर्थईस्ट सिर्फ भारत का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हमारी अष्टलक्ष्मी हैं.”

‘सिक्किम की ताकत टूरिज्म इकॉनमी है’

PM मोदी ने कहा, “हमारे सिक्किम की सबसे बड़ी ताकत इसकी टूरिज्म इकॉनमी है. सिक्किम का कुल एरिया देश के कुल एरिया का 1% से भी कम है. हालांकि, देश की 25% से ज्यादा फ्लोरा डायवर्सिटी सिक्किम में पाई जाती है. हम मुख्य रूप से सिक्किम की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस कर रहे हैं. हाल के सालों में यहां सैकड़ों किलोमीटर हाईवे बनाए गए हैं. हर गांव तक सड़कें पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है.”

यह भी पढ़ें-रिएक्टर का क्रिटिकैलिटी हासिल करना क्यों हैं भारत के लिए मील का पत्थर, पीएम मोदी ने की तारीफ

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?