Home Latest News & Updates सांसद मिताली बाग की कार पर पत्थरों से हमला, अस्पताल में भर्ती; TMC-BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

सांसद मिताली बाग की कार पर पत्थरों से हमला, अस्पताल में भर्ती; TMC-BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

by Sachin Kumar
0 comment
TMC MP Mitali Bag Car Attacked Stones

West Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार सोमवार को थम गया. लेकिन उससे पहले एक बड़ी घटना हो गई, जिसमें टीएमसी की सांसद पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गोघाट में सोमवार को विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन प्रचार में टीएमसी की सांसद मिताली बाग पर हमला हो गया. मिताली बाग की गाड़ी जब सड़क से गुजर रही थी, उसी वक्त अचानक एक भीड़ ने उनको घेर लिया. इसके बाद सड़क पर खड़े लोगों ने हमला कर दिया और इस दौरान गाड़ी का शीशा भी बुरी तरह टूट गया. बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब मिताली गोघाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड में शामिल होने के लिए जा रही थीं. इस हमले में सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया और उनकी हालत स्थिर है.

फूट-फूटकर रो पड़ी महिला सांसद

सांसद और उनके ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. हमले के बाद मिताली कैमरे के सामने फूट-फूट रोने लगीं. उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी को आप देखिए. हमलावरों ने किस तरह से पत्थर बरसाए हैं और मैं अपनी बचाकर वहां से किसी तरह से निकली हूं. वहीं, टीएमसी के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी घायल सांसद मिताली को अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे और उनकी हालत को लेकर डॉक्टर से अपडेट लिया.

सांसद ने किया फेसबुक पर लाइव

पुलिस ने इस घटना के मामले में बीजेपी के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही सांसद ने घटना का एक फेसबुक लाइव भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, घटनास्थल पर केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है. दूसरी तरफ मिताली ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी प्रसांत दिगर के चुनाव कार्यालय के बाहर मौजूद लाठीधारी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर पत्थरबाजी की और इसकी वजह से गाड़ी के सारे शीशे फूट गए. हालांकि, बीजेपी ने टीएमसी सांसद की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. वहीं, पार्टी के प्रवक्ता ने इसको TMC का नाटक बताया है.

बुधवार को होगी वोटिंग

बंगाल में 142 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार को होगी. इसी बीच सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया है और सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. ममता बनर्जी ने भवानीपुर में रोड शो करके अपना चुनाव प्रचार को विराम दिया. वहीं, पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को अपना भावुक पत्र लिखकर अपने प्रचार का अंत किया.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा पश्चिम बंगाल की जनता के नाम पत्र, किए दो वादे; जानें क्या-क्या लिखा?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?